{"_id":"6acd53aa9a6b483a150cf388","slug":"recruitment-will-be-done-for-10-posts-of-non-academic-junior-resident-aligarh-news-c-2-gur1004-1088094-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के 10 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: नॉन एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के 10 पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज।
- फोटो : Archive
एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नॉन-एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को 50 हजार रुपये प्रतिमाह का मानदेय दिया जाएगा। कुलपति ने मंजूरी दे दी है। इसके लिए जूनियर डॉक्टर कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।
कुलसचिव के अनुसार भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही कंपल्सरी रोटेटिंग इंटर्नशिप पूरी होनी चाहिए। साक्षात्कार के समय इंटर्नशिप पूरी करने का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। नॉन-एकेडमिक जूनियर रेजिडेंट के तीन कार्यकाल पूरे कर चुके अभ्यर्थियों को भर्ती में शामिल नहीं किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति प्रारंभ में छह माह के लिए पूरी तरह अस्थायी आधार पर की जाएगी।
इस फैसले पर आरडीए के अध्यक्ष डॉ. अख्तर अली ने कुलपति प्रो. नईमा खातून और सह कुलपति प्रो. मोहसिन खान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पदों की स्वीकृति से रेजिडेंट डॉक्टरों के कार्यभार को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, युवा एमबीबीएस स्नातकों को चिकित्सा क्षेत्र में काम करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
डॉ. अली ने आरडीए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सामी अहमद खान, उपाध्यक्ष डॉ. तौसीफ, सचिव डॉ. जरगाम, कोषाध्यक्ष डॉ. आकिब और मेडिसिन विभाग के पूर्व कोर्ट सदस्य डॉ. मोहम्मद राशिद के निरंतर मार्गदर्शन, समर्पण और सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।