फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Record of plantation will be made in one day

एक दिन में बनेगा रिकार्ड: यूपी में 36.50 करोड़, अलीगढ़ मंडल में 1.22 करोड़, जिले में लगेंगे 44. 28 लाख पौधे

Fri, 19 Jul 2024 10:44 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:44 PM IST
सार

पौधारोपण अभियान के तहत विरासत वृक्ष वाटिका, वेटलैंड संरक्षण वन एवं मित्र वन की स्थापना की जाएगी। अलीगढ़ मंडल में वन विभाग द्वारा 27,53,252 पौधे, अन्य विभागों द्वारा 95,44,122 कुल 1,22,97,374 पौधे रोपे जाएंगे।

विज्ञापन
Record of plantation will be made in one day
पौधारोपण - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के साथ अलीगढ़ जिले भर में 20 जुलाई को एक ही दिन में 44. 28 लाख पौधे रोपने का रिकार्ड बनेगा। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल एवं जनपद प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी सुबह 11:30 बजे कासिमपुर नहर पुल साधु आश्रम मार्ग पर एक पेड़ मां के नाम से इसका शुभारंभ करेंगे। सासंद, विधायक एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधे रोपित किए जाएंगे। 

विज्ञापन


अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अलीगढ़ वृत्त बी. प्रभाकर ने बताया कि पौधारोपण अभियान के तहत विरासत वृक्ष वाटिका, वेटलैंड संरक्षण वन एवं मित्र वन की स्थापना की जाएगी। अलीगढ़ मंडल में वन विभाग द्वारा 27,53,252 पौधे, अन्य विभागों द्वारा 95,44,122 कुल 1,22,97,374 पौधे रोपे जाएंगे। जनपद अलीगढ़ में वन विभाग द्वारा 75 स्थलों पर 8,15,094 एवं अन्य विभागों द्वारा 4867 स्थलों पर 36,13,196 कुल 44,28,290 पौधे रोपे जाएंगे। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं, महानिदेशक कारागार राजेश सिंह एवं जिलाधिकारी विशाख जी. माैजूद रहेंगे। 
विज्ञापन


इस तरह विभाग करेंगे पौधारोपण 
वन विभाग 832844, पर्यावरण विभाग 221000, ग्राम्य विकास 2217521, राजस्व 165000, पंचायती राज 200000, आवास विकास 8000, औद्यौगिक विकास 10000, नगर विकास 31000, लोक निर्माण 17000, सिंचाई/ जल शक्ति 18000, कृषि 425000, पशुपालन 9000, सहकारिता 8680, उद्योग 13000, विद्युत / ऊर्जा 6720, शिक्षा विभाग (अ) माध्यमिक शिक्षा 12000, (ब) बेसिक शिक्षा 20000, (स) प्राविधिक शिक्षा 7000, (द) उच्च शिक्षा 26000, श्रम विभाग 4300, स्वास्थ्य 13000, परिवहन 5550, रेलवे 14000, रक्षा 5000, उद्यान 243000, पुलिस / गृह 11800 समेत कुल 45,44,415 पौधे रोपने का लक्ष्य दिया गया है। डीएफओ राजकुमार मित्तल ने बताया कि रोपित पौधों की शत-प्रतिशत जियो टैगिंग की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed