फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Record 1.58 metric tonnes wheat purchased in the district

जिले में खरीदा गया रिकॉर्ड 1.58 मीट्रिक टन गेहूं

Thu, 24 Jun 2021 12:40 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Record 1.58 metric tonnes wheat purchased in the district
गेहूं की खरीद करते अफसर। - फोटो : CITY OFFICE
गेहूं खरीद के मामले में जिले में इतिहास बन गया। कोरोना काल के बावजूद दो माह 21 दिन तक चली गेहूं खरीद के दौरान रिकॉर्ड 1 लाख 58 हजार 803 मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई। इस दौरान जिले के 40168 किसानों को तीन अरब 13 करोड़, 63 लाख 72 हजार 956 रुपये का भुगतान किया गया। खरीद का क्रम मंगलवार देर सांय थम गया।
विज्ञापन

गेहूं खरीद एक नजर
-1 अप्रैल से जिले के 107 क्रय केंद्रों पर शुरू हुई गेहूं खरीद
-15 जून तक था खरीद आदेश, 22 जून तक बढ़ाया गया
-15 जून से अन्य क्रय केंद्र बंद, केवल मंडियों में खरीदा गया गेहूं
-किसानों की मांग पर पिछले शनिवार को इगलास में दो और गभाना में तीन सेंटर दोबारा खोले
-टोकन सिस्टम से हुई खरीद, किसानों के ऑनलाइन पंजीकरण कराये
पिछले तीन सालों में खरीद
-वर्ष 2018-19-1.33 लाख मीट्रिक टन
-वर्ष 2019-20-1.07 लाख मीट्रिक टन
-वर्ष 2021-22-1.58 लाख मीट्रिक टन
फिर भी रह गया हजारों टन गेहूं
अलीगढ़। प्रशासन ने जिले के शत-प्रतिशत किसानों का गेहूं खरीदने का भरसक प्रयास किया, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। धनीपुर व हरदुआगंज मंडी में ही दर्जनभर से अधिक गेहूं से भरी ट्रॉलियां तुलाई न होने के कारण वापस लौट गई। खैर समेत अन्य मंडियों में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन

शासन ने 22 जून तक गेहूं खरीद के आदेश दिए थे। इसके बाद खरीद के लिए जारी वेबसाइट बंद हो गई। इस अवधि में जिले में रिकॉर्ड 1.58 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीद हुई है। कुछ किसानों का गेहूं वेबसाइट बंद होने के कारण नहीं खरीदा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केपी सिंह, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed