फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Recommendation for repeal of exam, examinations on collective copy

सामूहिक नकल मिलने पर परीक्षा निरस्त, पुनर्परीक्षा कराने की संस्तुति

Fri, 09 Feb 2018 02:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़ Updated Fri, 09 Feb 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
Recommendation for repeal of exam, examinations on collective copy
अतरौली में परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण करते डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए अधिकारियों की छापेमार कार्रवाई जारी है। गुरुवार को शाम की पाली में डीआईओएस को एक केंद्र पर सामूहिक नकल होते मिली। मौके से विद्यालय प्रबंधक का पुत्र व नकल करा रहे अन्य लोग भाग खड़े हुए। इसके अलावा एक अन्य केंद्र पर सीसीटीवी कैमरों में जब उन्हें डाटा फीड होता नहीं मिला। डीआईओएस ने इन दोनों परीक्षा केंद्रों को डिबार करने की संस्तुति की है। साथ ही सामूहिक नकल वाले केंद्र पर परीक्षा निरस्त कर रि-एग्जाम की संस्तुति भी की है।
विज्ञापन


दोनों परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रीनिंग टेस्ट के आदेश भी दिए हैं। एक के कें द्र व्यवस्थापक व दूसरे के सह केंद्र व्यवस्थापक, प्रबंधक के पुत्र व अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैै। निरीक्षण में उन्होंने चार मुन्नाभाई भी पकड़े। इनके खिलाफ भी एफआईआर के आदेश दिए गए हैं। आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक बदले गए हैं। सुबह की पाली की परीक्षा में दो छात्राएं भी नकल करते हुए पकड़ी गईं। रास्ता सही न होेने पर एक परीक्षा केंद्र अब अगले साल परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


नकल माफिया की कमर तोड़ने के लिए अधिकारी व सचल दल लगातार छापेमारी कर रहे हैं। इसी क्रम में डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा ने गुरुवार की शाम की पाली में अतरौली के शिवशंकर आदर्श इंटर कॉलेज लोहगढ़ गए। वहां वित्त एवं लेखाधिकारी मुरारीलाल अपने सचल दल के साथ पहले से ही मौजूद थे। डीआईओएस को यह सूचना मिली थी कि यहां सीसीटीवी कैमरे में डाटा फीडिंग नहीं हो रही। उन्होंने जब इसकी पड़ताल की तो यह बात सही पाई। इस पर उन्होंने केंद्र को डिबार के साथ-साथ पिछली परीक्षा की स्क्रीनिंग टेस्ट की संस्तुति भी की है। डीआईओएस ने बताया कि के ंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ मुकदमा भी कायम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह उन्हें सरदार सिंह इंटर कॅालेज नगला बटुल अतरौली के परीक्षा केंद्र पर सामूहिक नकल की जानकारी मिली। डीआईओएस व फोर्स को देखकर वहां के प्रबंधक का बेटा व कुछ अन्य लोग वहां से भाग गए। डीआईओएस ने निरीक्षण में काफी कॉपियां एक जैसी लिखी पाईं। उन्होंने यह परीक्षा निरस्त कर रि-एग्जाम कराने की संस्तुति की है। साथ ही प्रबंधक के पुत्र, सह केंद्र व्यवस्थापक व नकल कराने में लिप्त अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। यहां उन्होंने एक मुन्नाभाई भी पकड़ा। इसी क्रम में डीआईओएस ने शेर सिंह इंटर कॉलेज नगला बंजारा में भी दो मुन्नाभाई पकड़े।

डीएस इंटर कॉलेज रायपुर खास में भी उन्होंने एक मुन्नाभाई को पकड़ा। इन सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। मटरूमल इंटर कॉलेज नगला बंजारा में उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को शिथिलता बरतने पर बदल दिया है। शाम की पाली में डीआईओएस ने कुल 11 केंद्रों का निरीक्षण किया। सुबह की पाली में उन्होंने रमेशचंद उ.मा.विद्यालय नगला मौनी का निरीक्षण किया तो वहां रास्ता सही नहीं पाया। सीसीटीवी कैमरे भी सही नहीं लगे थे। डीआईओएस ने बताया कि इस विद्यालय को आगे परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने भी अपने दल के साथ छापेमारी की। उन्होंने गंगावती इंटर कॉलेज भकसोई बिजौली का निरीक्षण किया तो कुछ कॉपियां एक जैसी पाईं। उन्होंने इनकी स्क्रीनिंग टेस्ट को बदलने व स्क्रीनिंग टेस्ट की संस्तुति की है। एसएसडी इंटर कॉलेज बाढौल बिजौली में भी उन्होंने जब यह पाया कि महिला केंद्र व्यवस्थापक स्थिति नहीं संभाल पा रही तो उसे भी बदलने की संस्तुति की है। सुबह की पाली में उन्होंने खैर के श्रीराम इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की दो छात्राओं को नकल करते हुए पकड़ा। इन्हें रिस्टीकेट किया गया है। ज्ञानोदय इंटर कॉलेज परोरा में भी शाम की पाली में दो नकलची पकड़े गए। 


तीसरे दिन 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
यूपी बोर्ड परीक्षा में लगातार परीक्षार्थी मैदान छोड़ रहे हैं। तीसरे दिन 25 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। गुरुवार को हाईस्कूल की कृषि विषय की परीक्षा थी। इसमें 494 परीक्षार्थियोें ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इसमें 461 ने परीक्षा दी, जबकि 33 गैरहाजिर रहे। इसी तरह सुबह की पाली में इंटरमीडिएट की आर्ट साइड की दूसरी परीक्षा थी। इसमें 11584 ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि परीक्षा 9492 ने दी। इसी तरह इंटरमीडिएट की सामान्य हिंदी की दूसरी परीक्षा दोपहर की पाली में थी। इसमें 76,889 ने पंजीकरण कराया था, जबकि परीक्षा 53,724 ने दी। इसमें 23,165 ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह तीसरे दिन गुरुवार को जिले में 25,290 ने परीक्षा से किनारा कर दिया। डीआईओएस डॉ.धर्मेंद्र शर्मा का कहना है नक ल रोकने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसकी वजह से नकल का सहारा लेकर जिन परीक्षार्थियों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। उनकी दाल नहीं गल रही और वह अपने आप परीक्षा छोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed