फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Real time Khatauni of Revenue Department

अब खतौनी बोलेगी: बताएगी जमीन पर बैंक का कर्ज है या नहीं, बैनामा-रजिस्ट्री पहली बार है या दूसरी बार

Fri, 28 Jun 2024 03:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 28 Jun 2024 03:41 PM IST
सार

खतौनी में बैंकों द्वारा बंधक दर्ज किए जाने की जानकारी ऑनलाइन करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इसमें बैंकों की भी मदद ली जाएगी। इसके बाद जमीन संबंधी जानकारी लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को तहसील और कलेक्ट्रेट तक आने को चक्कर नहीं लगाना होगा। 

विज्ञापन
Real time Khatauni of Revenue Department
जमीन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सरकार अब जमीन खरीदने वालों को बड़ी राहत देने जा रही है। खरीदारों को राजस्व खतौनी देखते ही पता चल जाएगा कि उस पर किसी तरह का कर्ज है या नहीं। राजस्व विभाग इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था लागू करने जा रहा है।

विज्ञापन


जमीन खरीद में धांधली की शिकायतें अक्सर मिलती रहती हैं। किसान हो या प्रापर्टी डीलर एक ही जमीन का कई बार बैनामा, रजिस्ट्री कर देते हैं। कुछ लोग तो कर्ज लेने के बाद भी धोखाधड़ी कर जमीन बेच देते हैं। जमीन लेने वाला जब अपने लिए कर्ज लेना चाहता है तो बैंक में पता चलता है कि इस जमीन पर तो पहले से ही कर्ज है। इसलिए सरकार की ओर से नई व्यवस्था लागू की जा रही है, जिससे धांधली रुक सके। राजस्व विभाग रियल टाइम खतौनी में जमीन पर कर्ज लेते ही खतौनी पर फीडिंग की विभाग ने व्यवस्था कर ली है। 
विज्ञापन


एडीएम वित्त एवं राजस्व मीनू राणा के अनुसार खतौनी में बैंकों द्वारा बंधक दर्ज किए जाने की जानकारी ऑनलाइन करने की दिशा में काम शुरू कर दिया गया है। इसमें बैंकों की भी मदद ली जाएगी। इसके बाद जमीन संबंधी जानकारी लेने के लिए किसी भी व्यक्ति को तहसील और कलेक्ट्रेट तक आने को चक्कर नहीं लगाना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed