फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Reading News Paper Continue

अखबार पढ़ने का सिलसिला रखें जारी: सैफुल्लाह

Wed, 03 Nov 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Reading News Paper Continue
एएमयू के आवासीय कोचिंग अकादमी (आरसीए) 2021 बैच के आईपीएस मोहिबुल्लाह अंसारी व 2020 बैच के आईआरटीएस सैफुल्लाह ने सिविल सेवा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने सफल होने के लिए गुर बताए।
विज्ञापन

सैफुल्लाह ने कहा कि उन्हें लगातार अखबार पढ़ना चाहिए और लिखने का अभ्यास करना चाहिए, जिससे उत्तर लिखने में आसानी हो सके। मोहिबुल्लाह अंसारी ने कहा कि तैयारी के दौरान नकारात्मक विचार नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास भी एक वांछनीय गुण है, जिसका मन और मस्तिष्क पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। आरसीए के निदेशक प्रो. इमरान सलीम ने कहा कि आरसीए अपने छात्रों को सभी कोचिंग सुविधाएं और मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से विद्यार्थी यूपीएससी की प्रतियोगी परीक्षा में सफल हो सकते हैं। उप निदेशक प्रो. आसिया चौधरी ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। डॉ. सबलू खान ने आभार व्यक्त किया। संचालन मोहम्मद तारिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed