फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   RC for the accused of burning police post and vehicle

Aligarh: पुलिस चौकी और वाहन फूंकने के 69 आरोपियों की जारी होगी आरसी, वसूले जाएंगे 12 लाख

Sun, 19 Jan 2025 11:15 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 19 Jan 2025 11:15 AM IST
सार

जून 2022 में अग्निवीर भर्ती के विरोध के दौरान युवाओं ने तहसील खैर क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी गाड़ियों को फूंक दिया था। सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया था।

विज्ञापन
RC for the accused of burning police post and vehicle
अग्निपथ योजना विरोध में उत्पात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ढाई साल पहले अग्निवीर भर्ती के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान हुई क्षति के मामले में दावा न्यायाधिकरण ने 69 आरोपियों से 12 लाख रुपये की वसूली के आदेश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस चौकी समेत 12 निजी वाहनों को फूंक दिया था। काफी बवाल हुआ था। इस प्रकरण के लिए सरकार द्वारा गठित किए गए दावा न्यायाधिकरण ने जिला प्रशासन से कहा है कि वह हिंसा में शामिल आरोपियों के खिलाफ आरसी जारी कर अर्थ दंड वसूल करे और उसे सरकार के पक्ष में जमा करे। न्यायाधिकरण ने प्रत्येक से 16969 रुपये वसूलने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


जून 2022 में अग्निवीर भर्ती के विरोध के दौरान युवाओं ने तहसील खैर क्षेत्र में विरोध-प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई सरकारी गाड़ियों को फूंक दिया था। सरकारी संपत्ति को क्षतिग्रस्त किया था। पूरे प्रदेश में हुए विरोध प्रदर्शन के चलते सरकारी संपत्ति को हुई क्षति को देखते हुए उत्तर प्रदेश दावा न्यायाधिकरण में मामला लाया गया। तीन बेंच का गठन किया गया।
विज्ञापन


इसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश की बेंच प्रयागराज, केंद्रीय यूपी की बेंच लखनऊ और पश्चिमी यूपी की बेंच मेरठ में बनाई गई। मेरठ बेंच में अलीगढ़ सहित छह मंडलों के मामलों की सुनवाई हुई। कमेटी ने अलीगढ़ में हुई हिंसा के मामले में 69 लोगों से 12.04 लोगों से वसूलने के आदेश दिए। अब जिला प्रशासन इन लोगों से वसूली कर सरकारी खाते में जमा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर की थी तोड़फोड़

17 जून 2022 को अग्निवीर के माध्यम से सेना में भर्ती के विरोध में यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ी संख्या में युवा इकट्ठा हुए। प्रदर्शनकारियों ने टप्पल थाने की जट्टारी पुलिस चौकी को आग के हवाले कर दिया था। 12 निजी वाहनों को फूंक दिया था। 10 सरकारी वाहन व जीप आदि में तोड़फोड़ कर दी थी। पुलिस ने रोका तो उन पर भी हमला कर दिया था। एक सीओ और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इनसे होगी वसूली
टप्पल क्षेत्र के रूपनगर निवासी अर्जुन, मोहित, गुरमीत सिंह, विकास, मनीष, छज्जूपुरा निवासी चिंटू उर्फ पिंटू, गुरुजी उर्फ कृपाल, इतवारपुर निवासी लाल उर्फ जयप्रकाश, भागो उर्फ भागीरथ, ब्रजपाल उर्फ हर्ष, लोकेश कुमार, सचिन, फाजिलपुर निवासी रामकुमार, केशव चौधरी, गजराज निवासी अमित कुमार, जट्टारी के मोहल्ला रेवाडियान निवासी मोहन, मालव निवासी सुधीर शर्मा, खंडेहा निवासी पंकज, गौरव, प्रवीण, संग्राम सिंह, विनीत उर्फ नवनीत, देवाका निवासी टिंकू, सिमरौठी निवासी पवन, रंजीतगढ़ी निवासी पुष्पेंद्र, नगलाकूपा निवासी गौरव, रसूलपुर निवासी केशव चौधरी, घांघोली निवासी विपिन कुमार, नगला कला निवासी विजय उर्फ मोंटी, मालव निवासी बंटी, गाैरव, अनिल कुमार, गुलाबचंद्र, उमेश, अनिल, सत्येंद्र, प्रमोद कुमार, चंदर, जुगेेंद्र, गंगापुर निवासी भारत चौधरी, गौरोला नलिवासी नवीन, खेड़िया निवासी राजपाल, हसनपुर जरैलिया निवासी गजेंद्र, अंकित, महेश, सिमरौठी निवासी चिंटू वीरेंद्र कुमार, धीरज, छोटी बल्लभ निवासी जितेंद्र्र, नयेला निवासी रविंद्र, भारेटी निवासी गौरव, इस्माइलपुर निवासी भूपेंद्र, बलीपुर निवासी गजेंद्र, छज्जूपुरा निवासी कालू, रंजीगतगढ़ी निवासी महेश, कमालपुर निवासी प्रवीन कुमार, तकीपुर निवासी प्रेम, हैबतपुर निवासी आकाश, ऐंचना निवासी विशन सिंह, बलीपुर निवासी शारूख, रसूलपुर निवासी सचिन, सिगुना निवासी मनीष, घांघौली निवासी भूपेंद्र, सिगुना निवासी रघुवीर आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed