फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ravindrapal will be BJP's candidate from Chhara

अलीगढ़: छर्रा से भाजपा के उम्मीदवार होंगे रविंद्रपाल

Sun, 16 Jan 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ravindrapal will be BJP's candidate from Chhara
छर्रा से भाजपा प्रत्याशी रवेंद्र पाल सिंह - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कल्याण सिंह के विश्वासपात्र रहे रविंद्र पाल सिंह पर पार्टी ने दोबारा दांव खेला है। लगातार दूसरी बार भाजपा द्वारा छर्रा विधान सभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया गया है। दो दिन पहले मीडिया में जनपद के पांच विधान सभा क्षेत्रों के भाजपा प्रत्याशियों की संभावित सूची आ गई थी। उसमें शहर के साथ ही छर्रा विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी का नाम नहीं था।
विज्ञापन

कयास लगाया जा रहा है कि प्रबल दावेदारों के कारण सूची में विलंब हो रहा है। पार्टी ने तमाम तरह की अटकलों पर विराम लगाते हुए उन्हें दोबारा चुनाव मैदान में उतार दिया है। रविंद्रपाल सिंह 2017 में पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे। 58 वर्षीय रविंद्रपाल राजनीति के पुराने खिलाड़ी हैं। बचपन से ही भाजपा से जुड़ाव रहा है। विपरीत परिस्थितियों में भी कल्याण सिंह का साथ नहीं छोड़ा था। 2007 में वह भाजपा के जिलाध्यक्ष बने। 2011 में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बन। 2014 में किसान मोर्चा के ब्रज प्रांत के उपाध्यक्ष बनाए गए थे। धनीपुर ब्लॉक का भाजपा अध्यक्ष, भाजपा युवा मोर्चा का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। रविंद्रपाल सिंह ने पुन: प्रत्याशी बनाने के लिए पार्टी नेताओं के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि जनता का प्यार व स्नेह उनके साथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed