फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ration will be distributed from today

आज से सरकारी राशन का होगा वितरण

Fri, 05 Mar 2021 12:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
ration will be distributed from today
पूर्ति विभाग की ओर से आज से सरकारी राशन का वितरण किया जाएगा। अंत्योदय कार्ड धारकों को इस माह मिट्टी का तेल, चना, मक्का, गेहूं, चावल का वितरण होगा। हालांकि बिजली या गैस कनेक्शन विहीन 8072 कार्ड धारकों को ही मिट्टी का तेल मिलेगा। बाकी सभी राशन का वितरण हरेक अंत्योदय कार्ड धारक को किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि 2020 में वितरण के लिए आए मिट्टी के तेल में से 24 हजार लीटर रिजर्व में रखा है। उस समय एक सर्वे कराया गया था, जिसमें 96 फीसदी अंत्योदय कार्ड धारकों के पास गैस व बिजली कनेक्शन पाया गया था। इसके चलते वितरण पर रोक लगा दी थी। अब इस केरोसीन का फिर से वितरण होना है। नियमानुसार प्रत्येक कार्ड धारक को तीन लीटर मिट्टी का तेल दिया जाएगा। इसके लिए उनका सर्वे किया गया तो 8072 ऐसे कार्ड धारक सामने आए हैं, जिनके पास गैस या बिजली में से कोई एक कनेक्शन नहीं पाया गया है।
विज्ञापन

इन सभी को मार्च में तीन-तीन लीटर मिट्टी का तेल वितरित किया जाएगा। वर्तमान में जिले में 24572 अंत्योदय राशन कार्ड धारक हैं। इन सभी को नि:शुल्क चना (एक किलो 1.50 कि ग्रा), मक्का (5 किलो एक रुपये प्रति किलो की दर से), चीनी (तीन किलो 18 रुपये प्रति किलो की दर से), गेहूं (15 किलो दो रुपये प्रति किलो की दर से), चावल (15 किलो तीन रुपये किलो की दर से) वितरित किया जाएगा। वहीं, पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को प्रति यूनिट दो किलोग्राम गेहूं दो रुपये किलो की दर से, चावल प्रति यूनिट दो किलोग्राम 3 रुपये किलो की दर से मिलेगा। इसके साथ ही मक्का संपूर्ण शहरी क्षेत्र व अतरौली, गभाना में प्रति यूनिट एक किलोग्राम एक रुपये किलो की दर से मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed