Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ration crisis for one lakh families ahead of the festival

Aligarh News: त्योहार से पहले एक लाख परिवारों पर राशन का संकट

Wed, 04 Nov 2026 02:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Ration crisis for one lakh families ahead of the festival
बंद राशन वितरण की दुकान। - फोटो : samvad
शहर के करीब एक लाख राशन कार्डधारक खाद्यान्न का इंतजार कर रहे हैं। राशन की दुकानों तक समय से खाद्यान्न नहीं पहुंचने के कारण नवंबर का वितरण प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

सामान्य तौर पर महीने की पहली तारीख तक दुकानों पर राशन पहुंच जाता है, लेकिन तीन नवंबर तक उठान में देरी के चलते कई दुकानदारों के यहां खाद्यान्न नहीं पहुंच सका है। ऐसे में त्योहार से पहले राशन मिलने में देरी जरूरतमंद परिवारों की परेशानी बढ़ सकती है।
विज्ञापन


राशन वितरण व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, पुराने ठेकेदार का ठेका निरस्त होने और नए ठेकेदार की व्यवस्था करने के कारण उठान प्रभावित हुआ है। अधिकारियों का दावा है कि त्योहार से पहले राशन वितरण सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की 200 दुकानों से जुड़े एक लाख परिवार

राशन कोटेदार प्रदेश संगठन के विजय विक्रम के अनुसार, सामान्य तौर पर हर महीने की पहली तारीख को गोदामों से राशन का उठान होने के बाद दुकानदारों तक खाद्यान्न पहुंच जाता है। इस महीने त्योहार से पहले उठान में देरी हो रही है। नगरीय क्षेत्र की करीब 200 दुकानों के माध्यम से लगभग एक लाख परिवारों को गेहूं और चावल वितरित किया जाता है। उठान में देरी का सीधा असर इन परिवारों पर पड़ रहा है।

कई चक्कर लगाने के बाद भी खाली हाथ लौटे लोग

पक्की सराय निवासी आरती देवी का कहना है कि उन्हें अभी तक राशन नहीं मिला है। त्योहार नजदीक होने के कारण वह कई बार दुकान पर जा चुकी हैं, लेकिन दुकान बंद मिली। संपर्क करने पर बताया गया कि अभी राशन नहीं आया है।

इसी क्षेत्र की गौरी वर्मा ने बताया कि त्योहार के समय घर में कई तरह की तैयारियां करनी होती हैं। ऐसे में राशन मिलने में देरी होने से परेशानी बढ़ सकती है।

जिले में 6.82 लाख राशन कार्डधारक

अलीगढ़ जिले में कुल 1,324 उचित दर विक्रेता हैं। इनके माध्यम से करीब 6.82 लाख राशन कार्डधारकों को खाद्यान्न वितरित किया जाता है। इनमें 24,596 अंत्योदय राशन कार्ड शामिल हैं। जिले में हर महीने लगभग 1.20 लाख क्विटंल खाद्यान्न का वितरण होता है।




उप क्षेत्रीय विपणन अधिकारी सुनील भारती कहते हैं कि जो ठेकेदार पहले दुकानों तक माल पहुंचाता था उसके खिलाफ पिछले दिनों हाथरस में धारा 3/7 में एफआईआर दर्ज हो गई। उसका ठेका निरस्त करना पड़ा। नए ठेकेदार की व्यवस्था करने में कुछ देरी हुई। अब काम तेजी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed