फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ration card of 150 ineligible farmers canceled in the district

अलीगढ़ः जिले में 150 अपात्र किसानों के राशन कार्ड निरस्त

Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Ration card of 150 ineligible farmers canceled in the district
पूर्ति विभाग ने जिले के 150 अपात्र किसानों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए हैं। यह लोग समृद्ध होते हुए भी राशन वस्तुओं का लाभ ले रहे थे। इनके आय प्रमाणपत्रों एवं सरकारी क्त्रस्य केंद्रों पर बेचे गए गेहूं के आंकड़ों से इसका खुलासा हुआ। बताया जाता है कि इन किसानों ने क्रय केंद्रों पर तीन लाख रुपये से अधिक का गेहूं बेचा है। कुछ और संदिग्ध भी चिन्हित किए गए हैं। इनकी जांच चल रही है। जांच के उपरांत कुछ और किसानों के राशन कार्ड निरस्त हो सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना काल से पहले महीने में एक बार राशन वितरण की व्यवस्था थी। पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को दो रुपये किलो के हिसाब से गेहूं व तीन रुपये किलो के हिसाब से चावल मिलने की व्यवस्था के तहत पांच किलो प्रति यूनिट राशन दिया जाता था। जबकि अंत्योदय कार्ड धारकों को एक मुश्त 35 किलो राशन मिलता था। कोरोना काल में सरकार महीने में दो बार राशन बांट रही है। इसमें पांच से लेकर 15 तारीख तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मुफ्त राशन वितरित किया जाता है। दूसरे चरण में 20 से 30 तारीख तक राशन वितरण होता है। पिछले दिनों सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए आय प्रमाण पत्र अनिवार्यता कर दी है। इसमें देहात क्षेत्र में अधिकतम दो लाख व शहरी क्षेत्र में तीन लाख तक सालाना आय का मानक निर्धारित किया गया। जांच हुई तो पता चला कि कई अपात्र किसान राशन व्यवस्था का लाभ उठा रहे हैं। इनमें से कई ने सरकारी क्रय केंद्रों पर तीन लाख या उससे ज्यादा का गेहूं बेचा है। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि ज्यादा आय वाले 150 अपात्र किसानों के राशन कार्ड निरस्त किए गए हैं। कुछ और संदिग्धों की जांच चल रही है।
विज्ञापन

अब 17 तक बंटेगा मुफ्त राशन
अलीगढ़। जिला पूर्ति अधिकारी राजेश सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में अब 17 सितंबर तक मुफ्त अनाज बंटेगा। पूर्व में वितरण 15 सितंबर तक होना था। लेकिन सरकार ने यह तिथि दो दिन बढ़ा दी है। उन्होंने राशन से वंचित कार्ड धारकों से राशन लेने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed