{"_id":"6103a4fd8ebc3e584a6cf7cf","slug":"rates-of-hig-and-mig-flats-reduced-in-swarna-jayanti-nagar-extension-scheme-aligarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में एचआईजी और एमआईजी फ्लैटों की दरें घटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में एचआईजी और एमआईजी फ्लैटों की दरें घटी
Fri, 30 Jul 2021 12:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:36 PM IST
सार
यूपी के अलीगढ़ जिले में स्थित स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में ज्यादा कीमतों के चलते फ्लैटों की बिक्री नहीं हो रही है। ऐसे में विकास प्राधिकरण ने फ्लैटों की दरों में कटौती की है। जानिए अब क्या कीमत है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ में स्वर्ण जयंती नगर विस्तार योजना में अधिक कीमतों के चलते फ्लैटों की बिक्री न होने पर विकास प्राधिकरण ने एचआईजी एवं एमआईजी फ्लैटों की दरों में संशोधन कर दिया है। दोनों तरह के फ्लैटों की कीमतों में करीब पांच-पांच लाख रुपये की कमी की गई है।
बताते चलें कि योजना में एचआईजी एवं एमआईजी को मिलाकर 34 फ्लैट हैं। इनमें 112.50 वर्ग मीटर के एचआईजी डुप्लेक्स की कीमत पहले 62.70 लाख रुपये थी। नई दरों के अनुसार अब यह फ्लैट 57.70 लाख रुपये में मिल सकेंगे।
यह पैसा तीन साल में चुकाना होगा। इसके लिये उपभोक्ता को 2.78 लाख रुपये पंजीकरण शुल्क जमा कराना होगा। जबकि 53.66 वर्ग मीटर क्षेत्र व 28 लाख की कीमत वाले एमआईजी डीएस फ्लैट अब करीब 23 लाख रुपये में उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
इसके लिए 1.17 लाख रुपये पंजीकरण राशि जमा करानी होगी। अधिशासी अभियंता डीएस भदौरिया ने बताया कि इन फ्लैटों के लिए पंजीकरण एक अगस्त से आरंभ होंगे और 31 दिसंबर 2021 तक चलेंगे।