फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rash on the body of a woman suffering from fever, alert

अलीगढ़ः बुखार पीड़ित महिला के शरीर पर चकत्ते, अलर्ट

Mon, 08 Nov 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Rash on the body of a woman suffering from fever, alert
कोरोना एवं डेंगू के बाद अब जीका वायरस का डर बढ़ गया है। बुखार से पीड़ित महिला के शरीर पर चकत्ते देखकर डॉक्टरों की चिंता बढ़ गई। प्राथमिक जांच में जीका वायरस के लक्षण नहीं दिखने पर चिकित्सक राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी की बुखार से पीड़ित महिला को रविवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। महिला के शरीर पर चकत्ते निकल आए हैं। अधिकारी एवं कर्मचारी महिला का नमूना लेकर जीका वायरस की जांच कराने के लिए लखनऊ भेजने पर विचार कर रहे थे। हालांकि, चिकित्सकों द्वारा की गई जांच-पड़ताल के बाद अधिकारियों को राहत मिली है। सीएमएस डॉ. अनुपम भास्कर ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। अब महिला को बुखार नहीं है। उसका प्लेटलेट्स भी दो लाख हैं। जीका वायरस का कोई लक्षण नहीं है। हम लोग मरीज पर नजर बनाए हुए हैं। महिला का कोई यात्रा इतिहास भी नहीं है।
विज्ञापन

जीका के लक्षण
- सिर दर्द व बुखार का होना
- जोड़ों में दर्द व सूजन
- आंखों का लाल होना
- त्वचा पर लाल चकत्ते उभरना
जीका से कैसे बचें
- जीका फैलाने वाला मच्छर रुके हुए साफ पानी में पनपता है। यह सुनिश्चित किया जाए कि आपके घर में या आसपास पानी तो जमा नहीं है (कूलर, पानी की टंकी, फ्री की ट्रे, फूलदान, टूटे हुए बर्तन, टॉयर आदि)
विज्ञापन
विज्ञापन

- पानी से भरे हुए बर्तनों व टंकियों आदि को ढककर रखें
- कूलर को खाली रखें
- जीका मच्छर दिन में काटता है, ऐसे कपड़े पहने जो बदन को पूरी तरह ढके
- सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed