फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rape with women over give home in PM housing scheme, Aligarh

पीएम आवास योजना में मकान दिलाने के बहाने किया सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Fri, 23 Aug 2019 04:42 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 23 Aug 2019 04:42 AM IST
विज्ञापन
Rape with women over give home in PM housing scheme, Aligarh
महिला से दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media (File Photo)

प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास दिलाने के नाम पर इगलास की अनुसूचित जाति की महिला संग कार सवारों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना को बुधवार देर शाम मडराक क्षेत्र के निजी कॉलेज के पीछे खेतों में बने टिनशेड में अंजाम दिया और आरोपी महिला को धमकी देकर वहीं छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रथम दृष्टया पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- रेलवे स्टेशन से बच्ची को लेकर शातिर महिला फरार, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


इगलास के एक चाय विक्रेता के यहां खैर के बलीपुर निवासी हीरो उर्फ रवेंद्र जाट का आना जाना था। आरोप है कि इसी दौरान हीरो ने उसे पीएम आवास योजना के तहत मकान दिलाने का भरोसा दिलाया था। आरोप के अनुसार बुधवार को दोपहर 11 बजे आरोपी कार लेकर उसकी दुकान पर पहुंचा। उस समय दुकानदार वहां नहीं था, बल्कि उसकी पत्नी मौजूद थी। मकान भी पत्नी के नाम आवंटित होने का भरोसा पहले से दिलाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आरोपी ने चाय विक्रेता की पत्नी से कहा कि तुम्हारा मकान आवंटित हो गया है। कागजी औपचारिकताओं के लिए आज तुम्हें अलीगढ़ चलना होगा। इस पर महिला ने कहा कि पति को आ जाने दो इसके बाद वह तुम्हारे साथ चलेगी। मगर हीरो ने जिद की तो वह उसके साथ कार में बैठकर उसी समय चल दी। 


आरोप है कि रास्ते में आरोपी ने अपने दो अन्य लोगों को भी बैठाया। इसके बाद दिन भर उसे अलीगढ़ में इधर-उधर घुमाया गया और बाद में शाम करीब साढ़े सात बजे वापस ले जाते समय मडराक क्षेत्र में मथुरा रोड के एक निजी कॉलेज के पीछे ले जाकर टिनशेड में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथ धमकी दी गई। बाद में आरोपी उसे वहीं छोड़कर चले गए।

महिला की सूचना पर उसका पति व थाना पुलिस वहां पहुंच गई। इंस्पेक्टर मडराक सुरेश चंद्र के अनुसार फिलहाल गैंगरेप व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मौके पर कुछ चूड़ियां जरूर टूटी मिली हैं। बाकी घटनास्थल को देखने से प्रकरण संदिग्ध लग रहा है। जांच व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे कुछ तय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed