{"_id":"5d45ed6e8ebc3e6ce64e4ae6","slug":"rape-from-widow-aligarh-news-ali210104920","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, लूटा-पीटा भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर विधवा महिला से दुष्कर्म, लूटा-पीटा भी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र में विधवा महिला संग शादी का झांसा देकर एक युवक तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। बाद में शादी करने के दबाव पर उसे छोड़कर चला गया। जब महिला ने पुलिस से शिकायत की तो आरोपी और उसके पक्ष के अन्य लोगों ने पीड़ित के बेटे को बंधक बनाकर समझौते का दबाव बनाया। विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट कर घर से माल लूट ले गए। किसी तरह अधिकारियों के हस्तक्षेप पर पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया मगर अब कार्रवाई नहीं हो रही।
विधवा महिला की तीन साल पहले इलाके के ही एक युवक से मुलाकात हो गई। आरोप है कि शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने शारीरिक संबंध बना लिए और तीन साल तक दुष्कर्म करता रहा। अब शादी करने से मुकर गया। इस पर महिला ने थाने में तहरीर दे दी। इस पर 25 जुलाई को आरोपी युवक का भतीजा महिला के घर पर पहुंच गया और 14 वर्षीय बेटे को बरगलाकर अपने साथ ले गया। फिर वहां उसे बंधक बनाकर महिला को फोन किया कि अगर बेटा वापस चाहिए तो समझौता करना होगा। शिकायत वापस लेने के लिए भी दबाव बनाने लगे। बाद में आरोपी पक्ष के लोग उसके घर पर आ गए। महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए बेरहमी से मारपीट कर माल लूट ले गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बंटी प्रधान, योगेंद्र, छोटेलाल, छोटेलाल का भाई, ऊषा, उषा की देवरानी-जेठानी व अजयपाल आदि को नामजद कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, शनिवार को एसपी क्राइम से मिली महिला ने आरोप लगाया है कि राजनीतिक संरक्षण में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। इस मामले की विवेचना दूसरे थाने से कराने का अनुरोध किया है।