{"_id":"5d9660e28ebc3e93ae3f3b15","slug":"rape-from-a-minor-girl-khar-news-ali215287544","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: 16 वर्षीय भाई ने चार साल की मासूम बहन के साथ किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: 16 वर्षीय भाई ने चार साल की मासूम बहन के साथ किया दुष्कर्म
Fri, 04 Oct 2019 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ के टैटीगांव रोड में दुष्कर्म की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसी के भाई द्वारा दुष्कर्म करने की खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलने पर परिवार वालों ने आरोपी किशोर की जमकर पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
आरोपी की उम्र लगभग 16 वर्ष है। वह रिश्ते में बालिका का भाई लगता है। पुलिस ने आरोपी किशोर को मथुरा स्थित किशोर सुधार गृह भेज दिया है। घटना बुधवार शाम की है जब बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी किशोर मासूम को टॉफी देने के बहाने आपने साथ खेत पर ले गया।
विज्ञापन
इसके बाद वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसे टॉफी देकर वापस घर भेड दिया। कुछ देर बाद मासूम की हालत बिगड़ने लगी तो मां को उसके साथ गलत काम होने की जानकारी मिली।
विज्ञापन
परिवार वालों के पूछने पर बच्ची ने आरोपी का नाम और घटना की जानकारी दी। बालिका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा के अनुसार आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसे किशोर सुधारगृह भेज दिया गया है।