फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramputa's voting in DS College

Aligarh News: रम्पुटा का मतदान डीएस कॉलेज में, उसके बाद होगी मतगणना

Sun, 10 Sep 2023 01:20 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 10 Sep 2023 01:20 AM IST
सार

अध्यक्ष पद पर 4, उपाध्यक्ष (अनारक्षित) पर 3, उपाध्यक्ष (महिला) पर 2, उपाध्यक्ष (एटा ,कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पर 3 लोगों के बीच कांटे का मुकाबला होगा। इसी तरह से महामंत्री पद पर 3, कोषाध्यक्ष पर 3, संयुक्त सचिव (अनारक्षित) पर 2, संयुक्त मंत्री (महिला) पर 2 संयुक्त मंत्री (एटा, कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद पर 3 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन
Ramputa's voting in DS College
रम्पुटा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया में शामिल चुनाव समिति - फोटो : संवाद

विस्तार

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ शिक्षक संघ (रम्पुटा) के विभिन्न पदों के लिए रविवार को डीएस कॉलेज अलीगढ़ में मतदान और मतगणना होगी। अध्यक्ष पद पर चार, उपाध्यक्ष (अनारक्षित) पर तीन, उपाध्यक्ष (महिला) पर दो, उपाध्यक्ष (एटा ,कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पर तीन लोगों के बीच कांटे का मुकाबला होगा। इसी तरह से महामंत्री पद पर तीन, कोषाध्यक्ष पर तीन, संयुक्त सचिव (अनारक्षित) पर दो, संयुक्त मंत्री (महिला) पर दो, संयुक्त मंत्री (एटा, कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह, प्रो. कविशंकर वार्ष्णेय, प्रो. ओमवीर सिंह, प्रो. हरीश कुमार शर्मा ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष (अनारक्षित) के लिए डॉ. ईश्वर चंद्र गुप्ता, डॉ. हरेंद्र कुमार गौड़, डॉ. सौरभ कुमार सेंगर ने दावेदारी की है। उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए डॉ. मिथिलेश कुमारी, डॉ. मधु माहौर, उपाध्यक्ष (एटा ,कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद के लिए डॉ. देव प्रकाश, डॉ. साहब सिंह, डॉ. रामअवध सिंह यादव मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए डॉ. राजेश कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव (अनारक्षित) पद के लिए डॉ. हरेंद्र सिंह, डॉ. शिवेंद्र शाही चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


 संयुक्त मंत्री (महिला) पद के लिए डॉ. नीरू वार्ष्णेय, डॉ. भावना टिमल, संयुक्त मंत्री (एटा, कासगंज, हाथरस के लिए आरक्षित) पद के लिए डॉ. राकेश बाबू, डॉ. अच्युत प्रकाश गुप्ता, डॉ. रोहित तिवारी ने नामांकन किया है। कोषाध्यक्ष पद के लिए डॉ. मनोज कुमार तोमर, डॉ. पंकज कुमार, प्रो. बीपी मौर्य ने दावेदारी की है। फुपुक्टा प्रतिनिधि के लिए डॉ. शरद कुमार सिंह चौहान, डॉ. एमएस चंदवरिया, डॉ. संजीव कुमार बंसल मैदान में है। कार्यकारिणी सदस्य के लिए डॉ. चितरंजन भारती, डॉ. शशि भूषण शर्मा, डॉ. योगेश कुमार, डॉ. कौशल किशोर सिंह, डॉ. शशि कुमारी, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. मृदुल दीक्षित, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. रेखा रानी, डॉ. तन्वी शर्मा, डॉ. नंद गोपाल, डॉ. फहद अली, डॉ. राम सिंह आमने-सामने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed