{"_id":"6ac089f393f3f5cdf8097b51","slug":"ramleela-starts-today-in-aligarh-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: रामलीला आज से होगी शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगी राम बरात, रोजाना शाम साढ़े सात बजे से होगा मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: रामलीला आज से होगी शुरू, 8 अक्तूबर को निकलेगी राम बरात, रोजाना शाम साढ़े सात बजे से होगा मंचन
Sat, 03 Oct 2026 10:22 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 03 Oct 2026 10:22 AM IST
सार
अलीगढ़ में आज से रामलीला शुरू हो रही है। रोज शाम 7:30 बजे से रामलीला का मंचन मथुरा की गणेश सर्वोदय रामलीला मंडली के कलाकार करेंगे। इस बार एलईडी स्क्रीन की मदद से भी रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
रामलीला मंचन के लिए सजाया गया अचलताल का रामलीला मैदान
- फोटो : संवाद
विस्तार
श्री रामलीला गोशाला कमेटी के तत्वावधान में अलीगढ़ शहर के अचलताल स्थित रामलीला भवन में शनिवार से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ होगा। रोजाना शाम साढ़े सात बजे से रामलीला का मंचन होगा।
विज्ञापन
मथुरा की गणेश सर्वोदय रामलीला मंडली के कलाकार पुरानी सभ्यता, संस्कारों की जानकारी देने के साथ ही अपने अभिनय से रामलीला का मंचन करेंगे। महिला कलाकार सीता, कैकई, काैशल्या, मंदोदरी का किरदार निभाएंगी। इस बार एलईडी की मदद से भी रामलीला का प्रदर्शन किया जाएगा। रामलीला में इस बार भी सरयू पार की लीला आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व संध्या पर ही शुक्रवार को रामलीला मैदान नयनाभिराम रोशनी से जगमग हो उठा। रामलीला समिति के अध्यक्ष विमल अग्रवाल ने बताया कि रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ उद्योगपति धनजीत वाड्रा करेंगे। आठ अक्तूबर को भव्य व पारंपरिक तरीके से राम बरात का आयोजन होगा। टीकाराम मंदिर से कई झांकियां व बैंड शामिल होंगे। 10 अक्तूबर को ऐतिहासिक सरयू पार की लीला अचल ताल पर होगी।