{"_id":"632b6b3df6c20263e0224762","slug":"ramleela-city-office-news-ali3009254176","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम जन्म पर छाया उल्लास, गूंजे जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रभु के दर्शन को इतने लालायित थे कि उन्होंने मदारी का रूप बना लिया। रामलीला देखने को यहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। आयोजन में हरि सिंह लोधी, विष्णू शंकर, इंद्रपाल सिंह वर्मा, राजवीर सिंह, सूर्य प्रकाश, सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ संतोष कुमार, किरण देवी, दयावती, राजेश राजपूत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
रामलीला में भगवान श्रीराम के जन्म के बाद दुलार करते राजा दशरथ।
- फोटो : CITY OFFICE
श्री रामलीला गोशाला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला महोत्सव में बुधवार को श्रीराम जन्म की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। श्रीराम के साथ भरत , लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म होते ही पूरी अयोध्या में हर्ष छा गया है। चारों ओर जय-जयकार होने लगती है। हर कोई एक-दूसरे को बधाई देने लगता हैं। भगवान राम की आरती के साथ ही श्रीराम लीला का शुभारंभ हुआ। प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत-शत्रुघ्न के जन्म के साथ अयोध्या नगरी में खुशियां झूम उठीं। राजा दशरथ की आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे। प्रभु श्रीराम और उनके भाइयों के दर्शन को सभी लालायित हो उठे। प्रभु की खूबसूरती की चारों दिशाओं में गूंज होती है। साक्षात भगवान भोलेनाथ श्रीराम के दर्शन करने अयोध्यानगरी दौड़े चले आते हैं। प्रभु के दर्शन को इतने लालायित थे कि उन्होंने मदारी का रूप बना लिया। उनके मन में भाव था कि किसी भी तरह से प्रभु के दर्शन करें। प्रभु के दर्शन कर भोलेनाथ आनंदित हो उठे। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम सात बजे से रात 12 बजे तक आयोजन चल रहा है। सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था रहती है। नगर निगम भी व्यवस्थाओं में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
रावण के अत्याचारों से दहली पृथ्वी, हुआ राम का जन्म
महानगर के नगला तिकोना, चंदनिया स्थित आदर्श रामलीला कमेटी के तत्वावधान में हो रही रामलीला के दूसरे दिन रावण के अत्याचारों से पृथ्वी दहल उठी। देवता त्राहि-त्राहि करने लगे। आकाशवाणी के साथ ही भगवान राम,भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्न का जन्म हुआ। रामलीला देखने को यहां बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। हालांकि बारिश से रामलीला में विघ्न भी पड़ गया। आयोजन में हरि सिंह लोधी, विष्णू शंकर, इंद्रपाल सिंह वर्मा, राजवीर सिंह, सूर्य प्रकाश, सत्य प्रकाश शर्मा, डॉ संतोष कुमार, किरण देवी, दयावती, राजेश राजपूत आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।