फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramkumar join Congress

अलीगढ़ः बसपा प्रत्याशी रहे रामकुमार ने हाथी की सवारी छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा

Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ramkumar join Congress
रामकुमार शर्मा, डॉ बालकृष्ण साथ में विवेक बंसल और मुकुल वासनिक। - फोटो : CITY OFFICE
कोल विधानसभा क्षेत्र से सन 2017 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी रहे राम कुमार शर्मा ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ हाथी की सवारी छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस के 24 अकबर रोड मुख्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा के प्रभारी और पूर्व विधायक विवेक बंसल की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर कांग्रेस के महासचिव और मध्य प्रदेश के प्रभारी मुकुल वासनिक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि रामकुमार शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने से उनकी वरिष्ठता का पार्टी को लाभ मिलेगा। इसके अलावा मलखान सिंह जिला अस्पताल और दीनदयाल संयुक्त अस्पताल के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बालकिशन ने भी कांग्रेस में अपनी सेवाएं देने की घोषणा की। मुकुल वासनिक ने कहा कि जो लोग आज कांग्रेस से जुड़े हैं वह अपने-अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण व्यक्ति हैं। यह हमारे लिए खुशी की बात है कि अब उनकी सेवाएं पार्टी के लिए मिलेंगी। पार्टी में शामिल होने के बाद राम कुमार शर्मा और डॉ. बालकिशन ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा से भी मुलाकात की। दोनों लोगों ने कहा कि हम अपनी सच्ची भावना से प्रेरित होकर कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर दीपक शर्मा, शिवा शर्मा, हिमांशु चौधरी, संतोष मिश्रा, ब्रजेश शर्मा सहित पार्टी मुख्यालय के बाहर खड़े हुए उनके सैकड़ों समर्थक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed