फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramji Lal Suman met the family members of the deceased child

Hathras News: मृत बालक के परिजनों से मिले सपा राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन, बंधाया ढाढ़स, एसपी से की बात

Tue, 13 May 2025 06:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 13 May 2025 06:24 PM IST
सार

रामजी लाल सुमन ने हाथरस पुलिस अधीक्षक से बात करके इस घटना का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन
Ramji Lal Suman met the family members of the deceased child
मृत बच्चे के परिवार से बातचीत करते रामजी लाल सुमन - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरसान क्षेत्र के एक गांव के सात वर्षीय बालक की हत्या के मामले में सपा के राज्यसभा सदस्य रामजीलाल सुमन ने 13 मई पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। सुमन ने पुलिस अधीक्षक से बात करके इस घटना का जल्द खुलासा करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

विज्ञापन


इससे पहले सुमन ने परिजनों से बात करने के बाद मुरसान थानाध्यक्ष ममता सिंह और सीओ सादाबाद हिमांशु माथुर से बात की, लेकिन दोनों अधिकारियों की बातों से संतुष्ट न होने पर उन्होंने एसपी से संपर्क किया। बालक के परिजनों ने सुमन को बताया कि उनका बेटा गांव के विद्यालय में कक्षा एक का छात्र था। आठ मई को दोपहर करीब 3 बजे वह चक्की के पास शौच करने की बताकर गया था। शाम तक जब वापस नहीं आया तो उसकी तलाश की गई।
विज्ञापन

 
दूसरे दिन मुरसान कोतवाली में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। तीसरे दिन 10 मई को गांव में चरी के खेत में उसका शव मिला। उसके हाथ-पैर बंधे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बालक की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। बालक के साथ कुकर्म होने की भी आशंका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed