फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ramghat road is in bad shape, GT road is in bad shape

रामघाट रोड का हाल बदहाल है, जीटी रोड का बुरा हाल है

Tue, 25 May 2021 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 01:34 AM IST
विज्ञापन
Ramghat road is in bad shape, GT road is in bad shape
स्मार्ट सिटी में चयनित होने के बाद भी अलीगढ़ की प्रमुख सड़कों का हाल बदहाल है। रामघाट रोड पर पीएसी के सामने कई गड्ढों में जलभराव है तो जीटी रोड पर भी हाल बहुत बुरा है। कई बार फोन करने के बाद भी अधिकारी इसका समाधान नहीं करा रहे हैं। आलम ये है कि सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं को भी जिलाधिकारी से शिकायत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बीते फरवरी महीने में जब उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल अलीगढ़ आईं थीं तो उस वक्त रामघाट रोड पर जेसीबी से पीएसी पेट्रोल पंप के सामने का रास्ता साफ कराया गया था। इसके अलावा पूर्व सीएम एवं राज्यपाल कल्याण सिंह, प्रदेश के राज्यमंत्री संदीप सिंह, सांसद, विधायक और एमएलसी सभी इस रोड से आते जाते रहते हैं।
विज्ञापन

जिले का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र भी तालानगरी में है। तालानगरी आने जाने का भी यही प्रमुख रास्ता है। इसके बाद भी रामघाट रोड पर पीएसी के पास सड़क के गड्ढे नहीं भरे जा रहे हैं। ये जिले की सबसे वीवीआईपी का रोड का हाल है। वहीं जीटी रोड पर सारसौल चौराहे के पास भी सड़क जर्जर हाल है, यहां भी कभी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूतमिल चौराहे से सारसौल मंडी की तरफ जाने वाले जीटी रोड की स्थिति बहुत खराब है। सत्तारूढ़ दल के भाजपा के महानगर मीडिया प्रभारी अजय गुप्ता ने सोमवार को डीएम को इस संबंध में शिकायत की है। उन्होंने कहा है कि ठेकेदारों के द्वारा सड़क के निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। जिसके कारण सड़क में कई जगह गड्डे हो गए हैं।

चार दिन पहले बारिश से सड़क के एक बडे़ हिस्से में लगभग डेढ़ फुट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जिससे आये दिन कोई न कोई दुर्घटना हो रही है। सोमवार सुबह एक ई-रिक्शा पलटने से चालाक के पैर में फ्रैक्चर हो गया। सड़क के गड्ढों के कारण कभी भी किसी के जानमाल की हानि हो सकती है। ऐसे ही गड्ढे में गिरकर पूर्व में महेंद्रनगर में एक युवक की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed