फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Ram Janmabhoomi will not run the film

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने किया एलान, कहा- राम जन्मभूमि फिल्म नहीं चलने देंगे

Tue, 27 Nov 2018 02:11 AM IST
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Updated Tue, 27 Nov 2018 02:11 AM IST
विज्ञापन
Ram Janmabhoomi will not run the film
RAM MANDIR - फोटो : SELF

ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की बैठक शाहजमाल स्थित नगर कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें संगठन के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज करने का विरोध किया गया। नेताओं ने चेतावनी दी कि मुकदमा वापस नहीं हुआ तो गिरफ्तारी देंगे। संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी एलान कर दिया है कि चाहे पुलिस मुकदमे लगाए या जेल भेज दे, सिनेमाघरों में रामजन्मभूमि नहीं चलने देंगे।

विज्ञापन


युवा प्रदेश महासचिव सैयद नाजिम अली ने कहा कि आज मुसलमानों से बोलने की आजादी तक छीनने की कोशिश की जा रही है। एक तरफ अयोध्या और आसपास के जिलों में कुछ हिंदू संगठन खुले में हथियार लहराते हैं और हवाई फायरिंग करते हैं तो उन पर एफआईआर नहीं होती।
विज्ञापन


लेकिन कोई मुस्लिम संवैधानिक तरीके से किसी मुद्दे को लेकर ज्ञापन देने जाता है तो पुलिस द्वारा उसको धक्के दिये जाते हैं। अगर वह धक्कों का विरोध करता है तो उस पर 5-6 धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया जाता है। छात्र नेता फैजुल हसन ने कहा कि छोटे-मोटे मुकदमों के भय से हम अपनी डरी हुई कौम के हक को दबने नहीं देंगे। इसीलिए जितनी जल्दी हो सके पुलिस यह सारे केस वापस ले ले। उल्लेखनीय है कि फिल्म रामजन्मभूमि का विरोध कर ज्ञापन देने जा रहे युवाओं की पुलिस से झड़प हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आते ही राम मंदिर की भाजपा को आती है याद : मौर्य
जब भी देश में चुनाव आते हैं भाजपा और उसके संगठनों को राम मंदिर की याद आने लगती है। यदि भाजपा वास्तव में भगवान श्री राम के प्रति आस्था रखती है तो शीघ्र ही अयोध्या में मंदिर निर्माण प्रारंभ करें। ये कहना है मानव सेवादल संस्थान के सहसंस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष केबी मौर्य का, वह उमा नगर कॉलोनी में संविधान दिवस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed