फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raleela in Aligarh

Ramleela in Aligarh: गणेश पूजन से शुरू होगी रामलीला, 26 अक्टूबर तक चलेगी

Sun, 08 Oct 2023 01:22 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sun, 08 Oct 2023 01:22 AM IST
सार

12 अक्तूबर को राम बरात का आयोजन होगा। 14 अक्तूबर को ऐतिहासिक सरयू पार की लीला अचल ताल पर होगी। 17 अक्तूबर को श्री काली जी, 19 अक्तूबर को श्री हनुमान जी की सवारी निकलेगी। 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन राम-रावण के युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन होगा।

विज्ञापन
Raleela in Aligarh
रामलीला मंचन - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अलीगढ़ महानगर में आज 8 अक्टूबर से अचल ताल स्थित मैदान पर रामलीला महोत्सव का रामलीला भवन में गणेश पूजन के साथ शुभारंभ होगा। रामलीला का 26 अक्तूबर तक रोजाना शाम साढ़े सात बजे से नियमित मंचन होगा। इस दौरान मथुरा की श्री आदर्श रामलीला मंडल के कलाकार पुरानी सभ्यता, संस्कारों की जानकारी देने के साथ ही अपने अभिनय से रामलीला का मंचन करेंगे। इस बार भी महिला कलाकार सीता का किरदार निभाएंगी। 

विज्ञापन


श्री रामलीला गोशाला कमेटी के तत्वावधान में रामलीला महोत्सव का आयोजन होगा। रामलीला में इस बार सरयू पार की लीला आकर्षण का केंद्र रहेगी। करीब पांच साल बाद यहां प्रसिद्ध सरयू पार की लीला का आयोजन होगा। रामलीला को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए रामलीला कमेटी तैयारियों में जुटी है। शनिवार को ही नयनाभिराम रोशनी से रामलीला मैदान जगमग हो उठा। 
विज्ञापन


अध्यक्ष विमल अग्रवाल एवं मीडिया प्रभारी गुंजित वार्ष्णेय ने संयुक्त रूप से बताया कि रामलीला का शुभारंभ श्री गणेश पूजन के साथ उद्योगपति धनजीत वाड्रा करेंगे। 12 अक्तूबर को राम बरात का आयोजन होगा। 14 अक्तूबर को ऐतिहासिक सरयू पार की लीला अचल ताल पर होगी। 17 अक्तूबर को श्री काली जी, 19 अक्तूबर को श्री हनुमान जी की सवारी निकलेगी। 24 अक्तूबर को दशहरा के दिन राम-रावण के युद्ध के बाद रावण के पुतले का दहन होगा। शोभायात्रा में 100 से अधिक झांकियां एवं 10 बैंड दिल्ली, हरियाणा, पंजाब आदि से बुलाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed