फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Rajasthan governor Kalyan Singh to take membership of BJP in Lucknow

कार्यकाल समाप्त होते ही भाजपा की सदस्यता लेंगे कल्याण सिंह, प्रदेश भर से जुटेंगे समर्थक

Mon, 02 Sep 2019 02:58 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: Prachi Priyam Updated Mon, 02 Sep 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Rajasthan governor Kalyan Singh to take membership of BJP in Lucknow
कल्याण सिंह - फोटो : amar ujala

राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद 9 सितंबर को लखनऊ पहुंचेंगे। खबर है कि कल्याण सिंह उसी दिन भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण कर लेंगे। 

विज्ञापन


लखनऊ में उनके स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। राजधानी लखनऊ में कल्याण सिंह के स्वागत के लिए अलीगढ़, हाथरस, एटा, बुलंदशहर और कासगंज के अतिरिक्त पूरे प्रदेश के समर्थक पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश के कई बड़े नेता भी उनके अभिनंदन के लिए कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। कल्याण सिंह के पुत्र और एटा सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने बताया कि 9 सितंबर को कल्याण सिंह लखनऊ पहुंचेंगे। वो हवाई अड्डे से सीधे भाजपा प्रदेश कार्यालय जाएंगे और पार्टी की सदस्यता लेंगे। उसके बाद लखनऊ स्थित घर पर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीगढ़ से भी कार्यकर्ताओं के बीच इसे लेकर काफी उत्साह है। कल्याण सिंह के दर्जनों समर्थक अभी से ही लखनऊ जाने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed