{"_id":"5eeb6fb527af717a184e8d72","slug":"rajasthan-government-will-investigate-five-thousand-corona-cases-of-up-daily","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के पांच हजार कोरोना केसों की प्रतिदिन जांच कराएगी राजस्थान सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के पांच हजार कोरोना केसों की प्रतिदिन जांच कराएगी राजस्थान सरकार
Thu, 18 Jun 2020 07:31 PM IST
राजेश सिंह
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
ब्यूूराे, अमर उजाला, अलीगढ़।
Published by: राजेश सिंह
Updated Thu, 18 Jun 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के अनुरोध पर राजस्थान की सरकार एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने उत्तर प्रदेश के पांच हजार करोना केसों की प्रतिदिन जांच कराए जाने की पेशकश की है।
राजस्थान में कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों के स्वस्थ होने की दर 75 प्रतिशत तक पहुंच गई है। जो पूरे देश में सबसे अधिक है। राजस्थान सरकार की इस उपलब्धि पर विवेक बंसल ने वहां के स्वास्थ्य मंत्री और सरकार को बधाई दी।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने डॉ. रघु शर्मा से मुलाकात करते हुए आग्रह किया कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश को भी अपने यहाँ जांच करने की सुविधा उपलब्ध करायें, जिससे वहां के नागरिकों के लिये काफी लाभप्रद होगा। उनके इस अनुरोध पर डा. रघु शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में हम दलगत एवं राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर राजस्थान की जनता की सेवा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री इस संबंध में राजस्थान सरकार से अनुरोध करेंगे तो जांच की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। डा. रघु शर्मा के इस निर्णय पर विवेक बंसल ने उन्हें आभार के साथ धन्यवाद देते कोरोना महामारी से सफलतापूर्वक लड़ाई लड़ने के लिये बधाई दी I