फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raja Mahendra Pratap University

महलनुमा बनेगा विवि, कुलपति की तैनाती जल्द : डॉ. दिनेश

Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 09:08 PM IST
विज्ञापन
Raja Mahendra Pratap University
राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का मॉडल । - फोटो : CITY OFFICE
आशीष निगम
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय का अपडेट मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच के पास ही सजाया जा रहा है। इस मॉडल को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद संशोधित कर महलनुमा भव्य रूप दिया गया है। इसका मुख्य प्रशासनिक भवन पांच मंजिला महलनुमा बनेगा। मुख्य द्वार से हाईवे तक सिक्सलेन मार्ग बनेगा। इसके अंदर के परिसर में बनने वाले भवन भी एतिहासिक इमारत की तर्ज पर बनेंगे। हरियाली के लिए स्थान छोड़ा जाएगा। विवि के विस्तार के लिए भी जगह छोड़ी जा रही है। 98 एकड़ में बनने वाले विवि के हर भवन को ऊंचा, विशालकाय और सौ वर्षों की अवधि के लिए बनाया जाएगा। विवि में कुलपति की तैनाती जल्द होगी। विवि में रजिस्ट्रार संजीव कुमार और वित्त अधिकारी की नियुक्ति पहले ही हो चुकी है।
डिप्टी सीएम एवं प्रदेश के शिक्षामंत्री डा. दिनेश शर्मा बताया कि कुलपति की तैनाती लगभग एक से डेढ़ महीने में हो जाएगी। इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। विवि का निर्माण कार्यदायी संस्था की ओर से शुरू हो चुका है। पीएम के कार्यक्रम के बाद यहां निर्माण कार्य तेज रफ्तार से होगा। जल्द ही जरूरी इमारतों का काम शुरू हो जाएगा। विवि से हाईवे तक 47 मीटर रोड को सिक्सलेन में बदला जाएगा। जिससे हाईवे से ही विवि के भव्य भवन को देखा जा सकेगा। इसकी 98 एकड़ जमीन को योजनाबद्ध तरीके से अलग अलग डिपार्टमेंट, स्कूल, छात्रावास और दूसरे जरूरी निर्माण कार्य के लिए प्रयोग किया जाएगा। पीब्डल्यूडी के वर्ल्ड बैंक विभाग के एसई एमएच सिद्दीकी और एक्सईएन अनिल शर्मा इस प्रोजेक्ट को देख रहे हैं। यही संस्था विवि का निर्माण करा रही है।
विज्ञापन

ये है योजना
1- 92.27 एकड़ जमीन पर बनेगा विश्वविद्यालय
2- परियोजना लागत (प्रथम चरण) 101 करोड़ रुपये
3- पहली किस्त के तहत 10 करोड़ अवमुक्त हुए हैं
4- परियोजना पूरी होने का समय जनवरी 2023
ये होंगे निर्माण
प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन, लाइब्रेरी, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, पुरुष छात्रावास, महिला छात्रावास, वीसी लॉज, अधिकारियों के आवास, गार्ड रूम सहित अन्य निर्माण। ये समस्त निर्माण कार्य लगभग 24917.94 वर्गमीटर में होंगे। विवि के निर्माण की अधिसूचना 22 नवंबर 2019 को हुई थी। जिसके लिए कुलसचिव और वित्त अधिकारी की नियुक्ति हो चुकी है। विवि के क्षेत्राधिकार में अलीगढ़, एटा, कासगंज, हाथरस के लगभग 395 महाविद्यालय शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि में प्रस्तावित डिपार्टमेंट और कोर्स
स्कूल ऑफ वोकेशनल स्टडीज में बैचलर इन वोकेशनल कोर्स, पशु एवं डेयरी तकनीकी प्रशिक्षण, कम्यूनिकेटिव इंग्लिश, फॉरेन लैंग्वेज होगी। स्कूल ऑफ एडवांस लर्निंग में डिपार्टमेंट ऑफ एडवांस कम्प्यूटिंग, डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी, डिपार्टमेंट डिसीजन साइंस, डिपार्टमेंट ऑफ एडवांस मालीक्यूलर जेनेटिक्स, डिपार्टमेंट ऑफ रिन्यूवेविल एनर्जी होंगे। स्कूल ऑफ मल्टीलिंग्वल स्टडीज में स्कूल ऑफ स्प्रिचुअल साइंस एंड योगा, स्कूल ऑफ हम्यूमिनटीज आर्ट एंड सोशल साइंस, स्कूल ऑफ ट्रांसडिस्पिलनरी साइंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed