{"_id":"6875250c825241d4320aba4e","slug":"raja-mahendra-pratap-singh-university-campus-second-merit-list-admission-process-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"RMPSU: दूसरे चरण में 118 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन, अब तक 470 विद्यार्थी ले चुके हैं प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
RMPSU: दूसरे चरण में 118 विद्यार्थियों ने लिया नामांकन, अब तक 470 विद्यार्थी ले चुके हैं प्रवेश
Mon, 14 Jul 2025 09:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 14 Jul 2025 09:11 PM IST
सार
परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। परास्नातक की पहली मेरिट लिस्ट 17 जुलाई के बाद जारी होने की उम्मीद है। विवि के विश्वविद्यालय में स्नातक के लिए योग्यता वरीयता के आधार पर एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विवि परिसर में प्रवेश लेते छात्र-छात्राएं
- फोटो : विवि
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर की दूसरी मेरिट सूची की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई। स्नातक में 118 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। बीए में 36, बीएससी में 38 व बीएससी एग्रीकल्चर में 44 विद्यार्थियों के प्रवेश हुए हैं। बी.कॉम में प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूर्ण हो चुकी है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक में अब तक लगभग 470 विद्यार्थियों के प्रवेश हो चुके हैं। परास्नातक की प्रवेश प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। परास्नातक की पहली मेरिट लिस्ट 17 जुलाई के बाद जारी होने की उम्मीद है। विवि के विश्वविद्यालय में स्नातक के लिए योग्यता वरीयता के आधार पर एक जुलाई से प्रवेश प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन
विवि के परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि एलएलएम व एमएससी (एग्रोनॉमी) के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 20 जुलाई को किया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की अंतिम तिथि को 10 जुलाई से बढ़ाकर 17 जुलाई तक कर दिया है।
विज्ञापन