फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Raised the shadow of the parents... the brothers and sisters were torn apart

माता-पिता का उठा साया...भाई-बहन थे फटेहाल

Sat, 05 Jun 2021 01:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
Raised the shadow of the parents... the brothers and sisters were torn apart
अंतिम संस्कार के लिए अपनी मां कलावती का शव लेकर दस वर्षीय बहन के साथ नुमाइश श्मशान स्थल पहुंचा मु - फोटो : CITY OFFICE
राजा तिवारी, अलीगढ़।
विज्ञापन

जवां क्षेत्र के गांव रोहेरा में जहरीली शराब पीने से ईंट-भट्ठे में मजदूर दंपती कैलाश (52) और कलावती (50) की मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को पिता कैलाश का अंतिम संस्कार करने के बाद शुक्रवार को भाई व बहन अपनी मां कलावती का दाह संस्कार करने नुमाइश मैदान स्थित श्मशान स्थल पहुंचे। दोनों भाई-बहन फटेहाल कपड़ों में देखकर वहां मानव उपकार संस्था के कर्मचारी नूतन राजपूत और पप्पू ने उनको कपड़े खरीदने के लिए एक हजार रुपये दिए।
जहरीली शराब पीने से बिहार के गया स्थित बारहचढ़ी गांव निवासी कैलाश ने बुधवार रात दम तोड़ दिया था। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया ही गया था कि रात में कैलाश की पत्नी कलावती ने भी दम तोड़ दिया। बताया गया कि दोनों पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी थी। दस वर्षीय बहन के साथ मुकेश मांझी (19) अपनी मां का शव लेकर नुमाइश मैदान स्थित श्मशान स्थल पहुंचा तो उनके कपड़े फटेहाथ थे।
विज्ञापन

जेब में रुपये नहीं, फटे-पुराने कपड़ों में देखकर अंतिम संस्कार में जुटे मानव उपकार संस्था के कर्मचारियों पप्पू और नूतन राजपूत ने एक हजार रुपये दोनों भाई-बहन को दिए। मुकेश ने बताया कि नौ महीने पहले यहां मजदूरी करने आए थे। एक हजार रुपये की दिहाड़ी पर परिवार काम करता था। माता-पिता का साया उठ गया है। अब गांव जाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed