फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   roofs and walls of 25 houses collapsed

Aligarh: बारिश थमी, पर नुकसान का कहर जारी, 25 घरों की छत व दीवारें गिरीं

Sun, 15 Sep 2024 06:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Updated Sun, 15 Sep 2024 06:45 AM IST
सार

इगलास तहसील के 18 गांवों बारिश से 17 घरों की दीवारें व छतें गिरी हैं। पिछले 24 घंटे में असरोई, हरौथा, बिसाहुली, महुआ, नगला मल्लू, नगला अधोता, तूरी, पिलखुनया, ताहरपुर, ढ़ांटौली, बसई, सुभाष ग्राम. सतलौनी कलां, ऊसरपुर तारापुर व मुहरैनी से दीवारें व छत गिरने की सूचनाएं कंट्रोल रूम को मिली हैं।

विज्ञापन
roofs and walls of 25 houses collapsed
सोमना गांव में गिरा मकान - फोटो : संवाद

विस्तार

चार दिन तक लगातार हुई बारिश थमी तो है, लेकिन उससे नुकसान का कहर जारी है। 13 सितंबर की रात से 14 सितंबर की शाम जिले के विभिन्न गांवों में 24 घरों की छत अथवा दीवारें गिरी हैं। इसके मलबे में दबने से सात पशु भी घायल हुए हैं।

विज्ञापन


इगलास तहसील के 18 गांवों बारिश से 17 घरों की दीवारें व छतें गिरी हैं। एसडीम शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में असरोई, हरौथा, बिसाहुली, महुआ, नगला मल्लू, नगला अधोता, तूरी, पिलखुनया, ताहरपुर, ढ़ांटौली, बसई, सुभाष ग्राम. सतलौनी कलां, ऊसरपुर तारापुर व मुहरैनी से दीवारें व छत गिरने की सूचनाएं कंट्रोल रूम को मिली हैं। लेखपाल व राजस्व निरीक्षकों को त्वरित रिपोर्ट देने को निर्देश दिए गए हैं। फसल की क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार करने का भी निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


विजयगढ़ के गांव नगलाबसंत निवासी गेंदालाल बघेल पुत्र गंगाधर बघेल के अनुसार शुक्रवार की रात करीब दो बजे बरामदे की दीवार व छत अचानक दीवार व छत गिर गई। इस पर वह परिजनों सहित कमरे से बाहर निकलकर आए। वहीं आवाज सुनकर पड़ोसी भी निकलकर बाहर आ गए। बरामदे में बंधे सात पशु मलबे में दबकर घायल हो गए। परिजनों सहित ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकाला। वहीं बरामदे में खड़ी पानी की ट्रॉली सहित अन्य सामान भी दबकर नष्ट हो गया। गेंदालाल के अनुसार करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सूचना पर लेखपाल रमाकांत ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगीरी के गांव बिलौना निवासी प्रीती देवी पत्नी राहुल कुमार के अनुसार शुक्रवार की देर शाम उनके घर की छत भरभराकर गिर गई। उस समय वह खाना बना रही थीं और छत गिरते ही तेजी से बाहर की ओर भागीं। वहीं गांव रतरोई निवासी महताब सिंह के घर की पक्की दीवार शनिवार की सुबह गिर गई।

गोरई क्षेत्र के गांव नगला देव में शुक्रवार की रात कोमल पुत्र बलवीर सिंह के घर की दीवार गिर गई। इससे घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। गोंडा के दरबर में शुक्रवार की रात जगदीश सिंह पुत्र शंकर सिंह के एक कमरे की छत अचानक गिर गई। इससे कमरे में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो गया।

गभाना के गांव खेड़िया हैवत खां निवासी विजय सिंह का मकान बारिश में भरभराकर गिर गया। गांव हीसैंल में हरेंद्र सिंह और गभाना में मान सिंह का मकान गिर गया। वहीं लगातार बारिश के चलते बिजली घर में पानी भर गया है।

बरला क्षेत्र के गांव ऊतरा में शनिवार को ओमप्रकाश पुत्र दुर्जन सिंह कमरा गिर गया। इससे उनके परिवार के पास रहने के लिए छत भी नहीं बची। पत्नी व चार बच्चों सहित वह समीप ही एक ग्रामीण की छत के नीचे सामान रखे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed