{"_id":"64dd2cce9c1a6f150203a007","slug":"rail-traffic-was-affected-for-two-hours-due-to-stoppage-of-goods-train-engine-aligarh-news-c-2-1-mrt1037-189903-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मालगाड़ी का इंजन बंद, दो घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मालगाड़ी का इंजन बंद, दो घंटे प्रभावित रहा रेल यातायात
Thu, 17 Aug 2023 01:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:38 AM IST
सार
मथुरा-कासगंज रेल खंड पर दोपहर लगभग 11 बजे सिकन्दराराऊ से बस्तोई रेलवे स्टेशन के बीच मथुरा की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी का इंजन अचानक खराब हो गया। सिंगल ट्रैक होने के कारण अप व डाउन दोनों ओर से आने वाली ट्रेनों को जहां का तहां रुकना पड़ा।
विज्ञापन
रेलवे फाटक बंद रहने से एटा अलीगढ़ रोड पर वाहनों की लगी लंबी कतार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के मथुरा-कासगंज रेल ट्रैक पर सिकंदाराऊ के पास जीटी रोड पर स्थित एटा फाटक पर बुधवार दोपहर एक मालगाड़ी का इंजन बंद हो गया और इस मार्ग पर रेल यातायात थम गया। बाद मथुरा जा रही पैसेंजर ट्रेन के इंजन की सहायता से मालगाड़ी को ट्रैक से हटाया गया, तब करीब दो घंटे बाद रेलयातायात शुरू हो पाया।
मथुरा-कासगंज रेल खंड पर दोपहर लगभग 11 बजे सिकन्दराराऊ से बस्तोई रेलवे स्टेशन के बीच मथुरा की ओर जाने वाली एक मालगाड़ी का इंजन अचानक खराब हो गया। सिंगल ट्रैक होने के कारण अप व डाउन दोनों ओर से आने वाली ट्रेनों को जहां का तहां रुकना पड़ा। दोपहर के समय मथुरा से कासगंज की ओर जाने वाली पैसेंजर ट्रेन हाथरस सिटी स्टेशन से समय पर रवाना हो गई, लेकिन रास्ते में फंसने के कारण लगभग डेढ़ घंटा देरी से कासगंज पहुंची। कासगंज से मथुरा जाने वाली ट्रेन के इंजन से मालगाड़ी को ट्रैक से हटाया गया। इसके चलते ये ट्रेन लगभग डेढ़-दो घंटे की देरी से दोपहर दो बजे हाथरस सिटी स्टेशन पहुंची। घटना के कारण हाथरस व कासगंज की तकनीकी टीम को मशक्कत करनी पड़ी। यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
फाटक के दोनों ओर जीटी रोड पर लगी वाहनों की कतार
बुधवार की प्रातः 11:00 बजे जीटी रोड स्थित एटा रेलवे फाटक पर माल गाड़ी खराब होने से 2 घंटे फाटक लगातार बंद रहा इससे अलीगढ़ और एटा रोड पर करीब दस किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग गई। जाम में फंसी रोडवेज बसों बैठी सवारियां, खासकर महिलाएं और बच्चे परेशान होते रहे। स्टेशन मास्टर सुशील कुमार ने बताया कि मालगाड़ी के इंजन में ऐसी खराबी आ गई थी, जिसे चालक ठीक नहीं कर पाया।