फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Hotel raided and sealed

Aligarh News: होटल में मारा छापा, किया सील, युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में पकड़े

Thu, 20 Jul 2023 12:48 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 20 Jul 2023 12:48 AM IST
सार

बुधवार को पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खां कुछ लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ -अनूपशहर रोड पर एफएम टॉवर के पास एक ओयो होटल ब्लू हर्ट गेस्ट हाउस में गलत गतिविधियां होने एवं युवक -युवतियों के आने की शिकायत की।

विज्ञापन
Hotel raided and sealed
अनूपशहर रोड एफएम टावर के पास ओयो होटल को सील कराते एसीएम सुधीर कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ के क्वार्सी क्षेत्र के अनूपशहर रोड स्थित एफएम टॉवर के पास एक ओयो होटल में गलत गतिविधियों की पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खां एवं लोगों की शिकायत पर प्रशासनिक अफसरों ने छापा मारा। इस दौरान होटल से एक युवक-युवती को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के लिए सीडीआर को कब्जे में लेने के साथ ही उसे सील कर दिया गया है। होटल के प्रबंधक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार को पूर्व विधायक हाजी जमीर उल्लाह खां कुछ लोगों के साथ कलेक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिले। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ -अनूपशहर रोड पर एफएम टॉवर के पास एक ओयो होटल ब्लू हर्ट गेस्ट हाउस में गलत गतिविधियां होने एवं युवक -युवतियों के आने की शिकायत की।
विज्ञापन


जिस पर डीएम ने एडीएम सिटी अमित कुमार भट्ट एवं एसीएम द्वितीय सुधीर कुमार सोनी और इलाका पुलिस को जांच के लिए भेज दिया। टीम ने छापेमारी की तो होटल में अफरा-तफरी मच गई। होटल में छह-सात कमरे बने हुए थे। जिसमें कमरा नंबर 103 में एक युवक एवं युवती आपत्तिजनक हालात में मिले, जिनसे पूछताछ एवं उनके बयान दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीएम सिटी ने बताया कि होटल में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर छापा मारा गया था। होटल नियमों के विपरीत चल रहा था। यहां आने वालों से आईडी नहीं ली जा रही थी और न ही उनका कोई रजिस्टर बना हुआ था। इस पर होटल को सील कर दिया गया है। होटल प्रबंधक गौरव कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। होटल को सील कर दिया गया है। यहां से कई आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं। इनमें एक मोबाइल फोन भी है। जिसकी जांच की जा रही है। बृहस्पतिवार सुबह इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed