{"_id":"66c87234d0218510900375df","slug":"questions-raised-on-tender-of-door-to-door-garbage-collection-company-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ नगर निगम: घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली कंपनी के टेंडर पर उठे सवाल, यह है आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ नगर निगम: घर-घर जाकर कूड़ा उठाने वाली कंपनी के टेंडर पर उठे सवाल, यह है आरोप
Fri, 23 Aug 2024 04:58 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 23 Aug 2024 04:58 PM IST
सार
अरबन इंफोसिस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को अन्य निगमों द्वारा ब्लैक लिस्ट किया गया है। जब इस कंपनी को अन्य नगर निगम द्वारा ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है तो यहां पर उसी कंपनी के मालिकान फर्म को टेंडर कैसे दे दिया गया।
विज्ञापन
अलीगढ़ नगर निगम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीगढ़ नगर निगम द्वारा हाल ही में घर-घर से कूड़ा संग्रह के लिए टेंडर निकाला गया था। यह टेंडर अरबन इंफोसिस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड की फर्म अरबन एनवायरोटेक सर्विस को मिला है। आरोप है कि इससे पहले अरबन इंफोसिस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को अन्य निगमों द्वारा ब्लैक लिस्ट किया गया है। जिस कंपनी को टेंडर मिला है। वह उसी मालिक की नाम बदली हुई दूसरी फर्म है। ऐसे में बिना जांच के यह टेंडर कैसे दे दिया गया।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता राहुल ने बताया कि एक ही ग्रुप ने तीन अलग-अलग नाम से टेंडर डाला था। इसमें नेचर ग्रीन टूल्स, न्यू आयरन सिंडिकेट, अरबन एनवायरोटेक सर्विस के नाम से टेंडर डाला गया। अरबन एनवायरोटेक सर्विस को टेंडर दे दिया गया। आरोप है कि ये सभी कंपनी आपस में या तो एक ही व्यक्ति की हैं अथवा उनके रिश्तेदारों की हैं।
विज्ञापन
अरबन इंफोसिस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड को अन्य निगमों द्वारा ब्लैक लिस्ट किया गया है। जब इस कंपनी को अन्य नगर निगम द्वारा ब्लैक लिस्ट किया जा चुका है तो यहां पर उसी कंपनी के मालिकान फर्म को टेंडर कैसे दे दिया गया। इस विषय में नगर निगम के वर्कशॉप प्रभारी एक्सईएन अजयराम का कहना है कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान सभी तरह की जांच की गई थी। ऐसा कोई तथ्य सामने नहीं आया था। इस विषय में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन