{"_id":"69d573f4d50d1d189b079899","slug":"quarsi-flyover-service-lane-to-be-cleared-bridge-corporation-to-remove-lt-panel-aligarh-news-c-2-gur1004-946760-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वार्सी फ्लाईओवर : सर्विस लेन होगी साफ, सेतु निगम हटाएगा एलटी पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वार्सी फ्लाईओवर : सर्विस लेन होगी साफ, सेतु निगम हटाएगा एलटी पैनल
विज्ञापन
बनकर तैयार हुए क्वार्सी फ्लाई ओवर का विहंगम दृश्य : स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
रामघाट रोड स्थित क्वार्सी चौराहे पर 72 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे फ्लाईओवर के शुरू होने की राह में बाधक बन रहे बिजली विभाग के 12 एलटी पैनलों को हटाने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने खुद जिम्मेदारी उठाने का फैसला किया है।
यह पैनल फ्लाईओवर की सर्विस लेन पर स्थापित हैं। सेतु निगम के इस काम को खुद करने से बजट की बचत होगी। साथ ही पैनल शिफ्टिंग का काम शुरू होने से क्वार्सी चौराहे पर फ्लाईओवर का काम अपनी अंतिम गति पकड़ सकेगा, जिससे शहरवासियों को लंबे समय से चल रही ट्रैफिक की समस्या से निजात मिलेगी।
दरअसल, इन 12 एलटी पैनलों को शिफ्ट करने के लिए विद्युत नगरीय वितरण खंड (प्रथम) ने 1.12 करोड़ रुपये के बजट की मांग की थी। इतनी बड़ी धनराशि और प्रक्रिया में होने वाली देरी को देखते हुए सेतु निगम ने बीच का रास्ता निकाला है। निगम ने स्पष्ट किया है कि वे इस कार्य को अपनी देखरेख में स्वयं पूरा करेंगे।
विज्ञापन
सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक मोहित कुमार ने बिजली विभाग को पत्र लिखकर प्रस्ताव दिया कि विभाग कुल अनुमानित लागत का केवल 5 प्रतिशत सुपरविजन चार्ज लेकर कार्य की अनुमति प्रदान करे। वर्तमान में ये एलटी पैनल सर्विस लेन पर स्थित हैं, जिसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहनों को काफी परेशानी होती है और अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
इन पैनलों के हटते ही सर्विस लेन का रास्ता पूरी तरह सुगम हो जाएगा।सहायक अभियंता दीपक कुमार गुप्ता को तत्काल बिजली विभाग से अनुमति प्राप्त कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
हमने बिजली विभाग से अनुरोध किया है कि वे सुपरविजन चार्ज लेकर हमें शिफ्टिंग की अनुमति दें। इससे काम समय पर पूरा होगा और सरकारी धन का भी सदुपयोग होगा।
- मोहित कुमार, परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम