{"_id":"69efd30c3eab9c790805ce1e","slug":"quarsi-flyover-construction-complete-will-start-soon-aligarh-news-c-2-gur1004-961882-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: क्वार्सी फ्लाईओवर का निर्माण पूरा, जल्द होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: क्वार्सी फ्लाईओवर का निर्माण पूरा, जल्द होगा शुरू
विज्ञापन
क्वार्सी फ्लाईओवर। संवाद
विज्ञापन
शहर केक्वार्सी फ्लाईओवर अब पूरी तरह तैयार है। करीब 20 साल से जिस पल का इंतजार था, वह अब लोकार्पण के साथ खत्म होने जा रहा है। इन दिनों फ्लाईओवर की अंतिम टेस्टिंग तेजी से चल रही है और इसके बाद जनता को बड़ी सौगात मिलेगी। सोमवार को सबसे पहले फ्लाईओवर पर अमर उजाला की टीम पहुंची। टीम ने देखा फ्लाईओवर का काम पूरा हो गया है। रंग-रोगन भी पूर्ण हो चुका है, जबकि नीचे का काम बचा है।
करीब 650 मीटर लंबे इस फ्लाईओवर पर सबसे पहले अमर उजाला की टीम पहुंची और सफर कर हालात का जायजा लिया। फ्लाईओवर शुरू होते ही शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से बड़ी राहत मिलेगी। खासकर क्वार्सी चौराहा और आसपास के इलाकों में यातायात अब पहले से कहीं ज्यादा सुगम होगा। अर्थकॉन जियोटेक टेस्टिंग लेबोरेटरी लिमिटेड के इंजी. कृष्णा उपाध्याय ने बताया कि फ्लाईओवर की भार क्षमता और गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
यह देखा जा रहा है कि फ्लाईओवर कितना वजन सुरक्षित रूप से सह सकता है। जांच रिपोर्ट जमा होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी और फिर हैंडओवर किया जाएगा। अगले पांच दिनों में टेस्टिंग पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी लक्ष्मी, मोनिका ने बताया कि क्वार्सी फ्लाईओवर सिर्फ एक पुल नहीं, बल्कि अलीगढ़ की ट्रैफिक व्यवस्था को नई दिशा देने वाला विकास का प्रतीक है। लोकार्पण के बाद शहर की रफ्तार बदलेगी, सफर आसान होगा और लोगों का समय बचेगा। अब बस इंतजार है उस ऐतिहासिक दिन का, जब यह फ्लाईओवर जनता के लिए खोल दिया जाएगा।