{"_id":"686ebf154aa17ba1e0020936","slug":"qatar-software-engineer-duped-of-rs-1-68-crore-in-the-name-of-investing-in-shares-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Cyber Crime : निवेश के नाम पर कतर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1.68 करोड़ की ठगी, 300 भारतीय खातों में ट्रांसफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Cyber Crime : निवेश के नाम पर कतर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से 1.68 करोड़ की ठगी, 300 भारतीय खातों में ट्रांसफर
Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 10 Jul 2025 12:42 AM IST
सार
कतर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने वाले राजस्थान के व्यक्ति संग पिछले वर्ष 1.68 करोड़ की साइबर ठगी शेयर निवेश के नाम पर कर ली गई।
विज्ञापन
Demo
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कतर के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ठगे गए 1.68 करोड़ 300 खातों में पहुंचे। कतर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी करने वाले राजस्थान के व्यक्ति संग पिछले वर्ष 1.68 करोड़ की साइबर ठगी शेयर निवेश के नाम पर कर ली गई।
विज्ञापन
यह रकम भारतीय लोगों के करीब 300 खातों में ट्रांसफर की गई। इस ठगी के संबंध में कोर्ट के आदेश पर अलीगढ़ साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। जिले में सबसे बड़ी साइबर ठगी के मुकदमे में विवेचना करते हुए साइबर थाना पुलिस ने 1.63 लाख रुपये वापस कराए गए हैं। पूर्व में भी 6.72 लाख रुपये वापस कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन