फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Purchase of goods worth three crores after the status of Tappal Nagar Panchayat ends

Aligarh News: टप्पल नगर पंचायत का दर्जा समाप्त होने पर तीन करोड़ के सामान की खरीद

Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jan 2023 08:30 AM IST
विज्ञापन
Purchase of goods worth three crores after the status of Tappal Nagar Panchayat ends
शासन से टप्पल नगर पंचायत का दर्जा समाप्त होते ही नगर पंचायत से जुड़े अफसरों ने करीब तीन करोड़ के सामान की खरीद कर डाली और भुगतान भी कर दिया। नियमानुसार खरीद ही नहीं होनी चाहिए थी। प्रकरण में हुई शिकायत पर डीएम ने जांच बिठा दी है और खरीदे गए सामान और उसकी गुणवत्ता का सत्यापन कराने के साथ ही विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

शासन ने ग्राम पंचायत टप्पल को यमुना विकास प्राधिकरण का हिस्सा बना दिया था। नागरिकों की मांग पर वर्ष 2021 में कस्बा टप्पल को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया गया, हालांकि निकाय चुनाव के परसीमन एवं सर्वे के बीच ही शासन ने उसका नगर पंचायत का दर्जा वापस ले लिया। इस बीच करोड़ों की लागत से विकास कार्य शुरू कर दिए गए। इतना ही नहीं बड़ी संख्या में कूड़ेदान, कूड़ा ले जाने वाले वाहन, सफाई के उपकरण, ट्रैक्टर-ट्रॉली, स्ट्रीट लाइटें आदि समेत करीब तीन करोड़ का सामान खरीद लिया गया। इसके बाद संबंधित फर्म को गुपचुप तरीके से भुगतान भी कर दिया गया। इसको लेकर डीएम इंद्र विक्रम सिंह से शिकायत की गई है।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि जांच के लिए एक तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जो खरीदे गए सामान का भौतिक सत्यापन, गुणवत्ता की जांच कर रही है। प्रथमदृष्टया नगर पंचायत द्वारा कराई गई खरीद नियमानुसार ही है। भले ही भुगतान नगर पंचायत का शासन स्तर से दर्जा वापस लेने के बाद किया गया है। अनियमितता नहीं मिली है। अभी कमेटी की जांच रिपोर्ट का इंतजार है। उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। सभी नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि वह किसी भी प्रकार के सामान की खरीददारी करने से पहले अनुमति अवश्य लें। गठित कमेटी ही प्रस्ताव एवं खरीदे गए सामान का सत्यापन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed