{"_id":"622a55ca0f6f7055074c4413","slug":"public-liked-the-good-governance-of-yogi-and-the-ration-being-distributed-since-the-corona-period-city-office-news-ali2868445112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जनता को भाया योगी का सुशासन व कोरोना काल से वितरित हो रहा राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जनता को भाया योगी का सुशासन व कोरोना काल से वितरित हो रहा राशन
विज्ञापन
ढोल बजाकर जीत का जश्न मनाते भाजपा।
- फोटो : CITY OFFICE
रिंकू शर्मा
विधानसभा चुनाव में लगातार दूसरी बार योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी हुई है। जनता को योगी सरकार का सुशासन व कोरोना काल में राशन और सरकारी योजनाओं को पात्रों को लाभ दिलाना खूब भाया। यही प्रमुख कारण रहा कि योजनाओं का लाभ उठाने वाले तमाम लाभार्थियों ने इस बार बिना शोर मचाए दिल खोलकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट किया। यही साइलेंट वोट प्रत्याशियों की जीत का ठोस आधार बना और भाजपा दूसरी बार स्पष्ट बहुमत के साथ सत्ता में काबिज हुई।
जिले की सातों विधानसभा में भाजपा प्रत्याशियों के आगे सपा-रालोद गठबंधन के अलावा बसपा व कांग्रेस से चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी मुकाबला ही नहीं कर सके और उनकी आसानी से जीत हो गई। हालांकि चुनाव से पहले भाजपा प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर मिलने की उम्मीद जतायी जा रही थी। इस बार चुनाव में कोई खास मुद्दा नहीं था। जातीय समीकरण व धर्म के नाम पर ध्रुवीकरण के सहारे सभी पार्टियां चुनाव मैदान में थीं। भाजपा विकास कार्यों व जनहित कार्यों के बलबूते जनता की अदालत में थी। भाजपा शासनकाल में जिले में भी डिफेंस कॉरिडोर निर्माण, राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के निर्माण, धनीपुर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण समेत कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को लागू करने समेत कई उपलब्धियां हासिल की गई हैं। इसके अलावा, जिले में कोरोना काल में महीने में दो बार मुफ्त राशन योजना में करीब 28 लाख लाभार्थियों को सीधा लाभ पहुंचाया गया है। प्रधानमंत्री आवास एवं शौचालय निर्माण योजना में करीब 32 हजार पात्रों को लाभ मिला है। आयुष्मान योजना व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सैकड़ों लोगों को रोजी-रोटी व रोजगार मिला है।
जिले व सभी विधानसभा क्षेत्रों में निराश्रित गोवंश के चलते किसानों की फसलों को होने वाले नुकसान से बचाने को गोशाला निर्माण कराया गया है। पिछले पांच साल में कराए गए विकास कार्यों के अलावा कानून व्यवस्था, तीन तलाक के मुद्दे पर भी पार्टी को जनता ने चुनाव में भरपूर वोट दिया है।