फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Proving to be a better athlete than sons and daughters

बेटों से बेहतर एथलीट साबित हो रही बेटियां

Mon, 09 May 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
Proving to be a better athlete than sons and daughters
एथ्‍ाले‌टिक्‍स
जिले एथलेटिक्स के 10 साल के इतिहास पर नजर डालें तो बेटियां बेटों से बेहतर एथलीट साबित हो रही हैं। एथलेटिक्स में प्रतिभाग की बात हो या मेडल की। अलीगढ़ के बेटों से अधिक बेटियाें ने नाम कमाया है। इन 10 साल में पालेंद्र, नीरज, कल्पना चौधरी, हैदर सहित कई खिलाड़ी बड़े नाम बनकर उभरे।  
विज्ञापन

 खेल विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2006 से 09  के बीच सूखा रहा। इन तीन साल में अलीगढ़ को कोई मेडल नहीं मिला। 2010 में कुमारी रेखा ने नेशनल इंटर जिला एथलेटिक्स मीट हरिद्वार में 100 मीटर में सिल्वर मेडल जीता।
विज्ञापन

2010-11 में इलाहाबाद में ओपन स्टेट एथलेटिक्स मीट हुई। इसमें बेटों ने तो निराश किया, लेकिन ममता चौधरी ने 400 मीटर में कांस्य और रेखा ने लंबी कूद में सिल्वर मेडल जीता। 2011-12 में ओपन स्टेट महिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता मुजफ्फरनगर में आरती कुशवाहा ने लंबी कूद में गोल्ड, रेनू चौधरी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानसी ने माध्यमिक शिक्षा एथलेटिक्स मीट में 200 व 400 मीटर में गोल्ड और लंबी कूद में कांस्य पदक जीता। वहीं यूपी एथलेटिक्स मीट इलाहाबाद में अजीत कुमार ने 200 मीटर स्टीपल चेज में सिल्वर और धीरज ने 800 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता। खेल सत्र 2012-13 में यूपी एथलेटिक्स मीट आगरा में गौरव कुमार ने लंबी कूद में तृतीय , अजीत कुमार ने 1500 मीटर में सिल्वर, दीक्षा चौधरी ने 3000 मीटर पैदल चाल में सिल्वर जीता। यूपी एथलेटिक्स मीट इलाहाबाद में अजीत कुमार ने लंबी कूद में कांस्य पदक, कल्पना चौधरी ने पैदल चाल में द्वितीय स्थान हासिल किया।  
 2013-14 में यूपी एथलेटिक्स मीट सोनभद्र में दीपक तेवतिया ने लंबी कूद में कांस्य, नीरज चौधरी ने डिस्कस थ्रो में सिल्वर मेडल जीता। वहीं यूपी स्टेट एथलेटिक्स मीट मेरठ में कल्पना चौधरी ने 10 हजार मीटर पैदल चाल में सिल्वर मेडल हासिल किया।

देश दीपक ने आईआईटी कानपुर में यूपी स्टेट एथलेटिक्स मीट में 800 मीटर रेस में द्वितीय और जयनरेश ने जेवलिन थ्रो में कांस्य पदक जीता।  14-15 में कल्पना चौधरी ने सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप लखनऊ में भाग लिया। यूपी स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप मेरठ में मो: शहबाज खान ने 400 मीटर में सिल्वर मेडल, वहीं इलाहाबाद में हैदर ने हर्डल्स में तीसरा स्थान हासिल किया। नार्थजोन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में नीरज चौधरी ने जेवलिन थ्रो में तीसरा स्थान हासिल किया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed