{"_id":"6aee30e3a664968fe001d050","slug":"protesters-staged-a-sit-in-and-expressed-their-opposition-by-lighting-lamps-aligarh-news-c-2-gur1004-1107042-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: धरने पर बैठे, दीप जलाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: धरने पर बैठे, दीप जलाकर जताया विरोध
Sat, 07 Nov 2026 01:26 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी।
- फोटो : samvad
हर में एक ओर धनतेरस पर बाजार और घर रोशनी से जगमगा रहे थे, वहीं दूसरी ओर वार्डों की समस्याओं पर संयुक्त श्रमिक किसान मोर्चा के बैनर तले लोग नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। आंदोलनकारियों ने नगर आयुक्त कार्यालय के गेट के सामने दीप जलाकर धनतेरस का त्योहार मनाया।
शुक्रवार सुबह 11 बजे शुरू हुआ धरना देर रात तक जारी रहा। मोर्चा के संस्थापक जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी वार्ड संख्या 44 के मकदूमनगर और वार्ड 58 के घनश्यामपुरी की समस्याओं के संबंध में नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपने पहुंचे थे। आरोप है कि नगर आयुक्त ने ज्ञापन लेने से इन्कार कर दिया।
इससे नाराज पदाधिकारियों ने कार्यालय परिसर में धरना शुरू कर दिया। शाम पांच बजे तक ज्ञापन नहीं लिए जाने पर आंदोलनकारियों ने अनिश्चितकालीन धरने की घोषणा कर दी। जितेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया कि दोनों वार्डों में साफ पानी, सड़क और प्रकाश व्यवस्था जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। रात में नगर आयुक्त कार्यालय के गेट के सामने दीप प्रज्ज्वलित किए।
विज्ञापन
मोर्चा संस्थापक ने चेतावनी दी कि जब तक नगर आयुक्त स्वयं ज्ञापन लेकर समस्याओं के समाधान का लिखित आश्वासन नहीं देते, धरना जारी रहेगा। संगठन ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय भेजने और हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दाखिल करने की भी बात कही। नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश मीणा ने बताया कि धरने पर बैठे लोगों को कार्यालय में बुलाया गया था, लेकिन वे नहीं आए।
धरने में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव बिजेंद्र पचौरी, महिला मोर्चा की सुमनलता शर्मा, जिला संरक्षक अशोक शर्मा, निन्नामी पंडित, प्रदेश सचिव मोहम्मद शाकिर अल्वी, जिलाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान शाह आदि थे।