फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   protester burn candle after stopping from march

कैंडल मार्च निकालने से रोका तो धरना स्थल पर जलाईं मोमबत्तियां

Wed, 12 Feb 2020 04:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 12 Feb 2020 04:02 AM IST
विज्ञापन
protester burn candle after stopping from march
शाहजमाल - फोटो : अमर उजाला
शाहजमाल ईदगाह के सामने धरने पर बैठीं महिलाएं एक बार फिर से मंगलवार रात को कैंडल मार्च निकालने पर अड़ गईं। पुलिस-प्रशासन ने इसकी अनुमति न देते हुए महिलाओं को बैरिकेडिंग के अंदर रहकर की शांतिपूर्ण धरना करने की नसीहत दी तो वह उग्र हो गई और नारेबाजी करने लगी। इसके बाद विरोध स्वरूप महिलाओं ने एक-एक कर धरना स्थल पर ही मोमबत्तियां जलानी शुरू कर दीं। साथ ही वहां मौजूद एएमयू की छात्राओं ने कुरान शरीफ की आयतें पढ़ना शुरू कर दीं। आयतें खत्म करने के बाद उन्होंने जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


एएमयू की छात्राओं और महिलाओं ने पिछली बार की तरह फिर से कैंडल मार्च निकालने की जिद के साथ ही शाहजमाल को शाहीन बाग बनाना है इंशाल्लाह-इंशाल्लाह, इंकलाब जिंदाबाद और नारी ही दिलाएगी आजादी जैसे नारे लगाने शुरू किए तो पुलिस-प्रशासन के हाथ पांव फू ल गए। इधर, महिलाओं का जमावड़ा लगातार रात 8:30 बजे के बाद धरना स्थल पर एकाएक बढ़ गया। इसमें पुरुष भी शामिल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने कुछ लोगों को रोका भी मगर भीड़ के उग्र होने की आशंका को देखते हुए उन्होंने अपने कदम पीछे खींच लिए। रात नौ बजे करीब भीड़ बढ़ने की सूचना जैसे ही अधिकारियों को दी गई उन्होंने तत्काल शाहजमाल में अतिरिक्त पुलिस बल के साथ ही आरएएफ के जवानों को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में शाहजमाल ईदगाह पर धरने पर बैठी महिलाएं।

रात में शाहजमाल ईदगाह पर धरने पर बैठी महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed