फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest started in front of CMS office of District Hospital

अलीगढ़ः जिला अस्पताल के सीएमएस कार्यालय के समक्ष धरना शुरू

Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest started in front of CMS office of District Hospital
मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. रामकिशन को पद से हटाने की मांग को लेकर उनके कार्यालय के समक्ष यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन का अनिश्चित कालीन धरना शुरू हो गया है। कुछ संगठनों ने धरने को समर्थन भी दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी ने सीएमएस पर अभद्र व्यवहार एवं डांटने का आरोप लगाया है। आरोप है कि डांटने की वजह से वह गिरकर बेहोश हो गई। इस घटना के बाद से माहौल गरम हो गया है। एसोसिएशन के सदस्यों ने कार्य बहिष्कार कर सीएमएस कार्यालय के समक्ष धरना शुरू कर दिया है। एसोसिएशन द्वारा जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एसीएएम प्रथम को सौंपा गया, जिसमें सीएमएस को पद से हटाने सहित सात मांगें शामिल हैं। जिला मंत्री विनयकांत अग्निहोत्री ने बताया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, धरना जारी रहेगा। चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन एवं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के नेताओं ने वरिष्ठ सहायक मीना कुमारी के साथ अभद्रता की घटना की निंदा की है और धरना का समर्थन किया है।
विज्ञापन

षड्यंत्र कर अस्पताल की व्यवस्था ठप कराने की कोशिश : सीएमएस
सीएमएस डॉ. रामकिशन का कहना है कि षड्यंत्र कर अस्पताल की व्यवस्था ठप कराने की कोशिश की जा रही है। मानसिक उत्पीड़न कर कुछ लोग दबाव बना रहे हैं। पहले भी एक स्टाफ नर्स को भड़काया गया था। रिश्वत में फंसाने का भी प्रयास किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed