{"_id":"6436f72ea9dd4637b7084159","slug":"protest-over-water-ruckus-in-avantika-phase-1-aligarh-news-c-2-ali1009-91391-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अवंतिका फेस-1 में पानी को लेकर प्रदर्शन, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अवंतिका फेस-1 में पानी को लेकर प्रदर्शन, हंगामा
विज्ञापन
वीआईपी कॉलोनी में शुमार स्वर्णजयंती नगर के अवंतिका फेस-1 एडीए कॉलोनी में बुधवार को पानी के संकट को लेकर लोगों ने प्रदर्शन करके हंगामा काटा। इस कॉलोनी में डीए वीसी, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक सहित उद्यमी रह रहे हैं। फिर भी पानी का संकट दूर नहीं हो पा रहा है। दो दिन से पानी के संकट को लेकर लोगों में उबाल है।
दो दिन से पानी के संकट से जूझ रहे लोगों ने सुबह से पानी टंकी के पास हंगामा और प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हंगामे की खबर जल निगम के अधिकारी भी पहुंचे, लेकिन समस्या का समाधान कराने में नाकाम साबित हुए। लोगों का कहना है कि पानी आने का कोई समय निश्चित नहीं है। पानी टंकी में पानी भरने के लिए जो मोटर लगाया गया है, वह जमीन से पानी नहीं खींच पा रहा है। इससे घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। पार्क में लगा हैंडपंप भी खराब है। लोगों ने कहा कि अगर इस हैंडपंप को ही दुरुस्त कर दिया गया होता तो पानी का संकट कुछ कम हो सकता था।
पिछली बार अवंतिका फेस-1 के लोगों ने पानी के संकट को लेकर प्रदर्शन किया था। नगर निगम के जल निगम के महाप्रबंधक ख्वाजा अनवर ने 15 दिन में नए ट्यूबवेल से पानी की टंकी तक पाइप लाइन जुड़वाने का आश्वासन दिया था। एक महीने हो गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। जब इस मामले में जल निगम के महाप्रबंधक को फोन किया गया, लेकिन उन्होंने रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोग गुस्से में
पानी के संकट को लेकर क्षेत्र के सर्वेश कुमार, एसएन कपूर, आरपी सिंह, एमपी सारस्वत, संतोष, सुरेश चंद्र सिंघल, प्रदीप कुमार, विनय शर्मा, रानी कपूर, शशिबाला, सुरबाला, मनोज शर्मा, मधु सिंह, कुमकुम वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय, रमा तिवारी आदि नगर निगम की उदासीनता और लापरवाही से गुस्से में हैं।
जनता की पीड़ा
नया ट्यूबवेल बन गया है, लेकिन पाइप लाइन को पानी टंकी से नहीं जोड़ा जा रहा है। पिछली बार अधिकारियों ने वादा किया था, लेकिन वह झूठा वादा साबित हुआ।
-राजीव शर्मा, अवंतिका फेस-1 एडीए कॉलोनी
वीपीआई कॉलोनी में शुमार होने के बाद भी पानी का संकट हो गया है। जब इस कॉलोनी में इस तरह की समस्या का निराकरण नहीं हो पा रहा है, तो दूसरी जगह क्या स्थिति होगी।
-जया सिंह, अवंतिका फेस-2 एडीए कॉलोनी
महीनों से पानी का संकट हो रहा है, लेकिन दो दिन से पानी का संकट भयावह हो गया है। नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी केवल जल्द ठीक होने का आश्वासन देकर चले जाते हैं।
-मयूर तिवारी, अवंतिका फेस-1 एडीए कॉलोनी
अगर पार्क में लगा खराब हैंडपंप ठीक कर दिया जाता, तो पानी की दिक्कत कुछ कम हो सकती थी। नए ट्यूबवेल से पाइप लाइन जोड़ने में निगम के अधिकारियों को क्यों परेशानी हो रही है।
-रमा गर्ग, अवंतिका फेस-1 एडीए कॉलोनी