फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest of people upset with power cuts at power house

Aligarh News: कटौती से खफा लोगों का बिजली घर पर प्रदर्शन

Wed, 22 May 2024 03:22 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़ Updated Wed, 22 May 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
Protest of people upset with power cuts at power house
बिजलीघर में धरना-प्रदर्शन करते किसान।  संवाद - फोटो : Samvad
गांव बिलौना, चितरासी, नगला सुम्मेर और कलियानपुर के निवासियों को तीन दिन में महज दो-दो घंटे बिजली मिली है। इससे नाराज ग्रामीणों ने भाकियू कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को गंगीरी बिजली घर पर प्रदर्शन किया। काफी देर तक प्रदर्शन और हंगामे के बाद जेई ने आश्वस्त किया कि चारों गांवों को दस-दस घंटे बिजली मिलेगी, जिसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन




ग्रामीणों सहित भाकियू कार्यकर्ताओं का आरोप था कि बिजली घर के कर्मचारी दो-तीन जगहों से लाइन डाइवर्ट कर देते हैं, जिससे इन चारों गांवों को पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। चारों गांवों में मक्का, बाजरा, मूंगफली की फसलों सहित पशुओं के लिए बोया गया चारा भी सूखकर नष्ट हो रहा है।
विज्ञापन




प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव सहित ओम प्रकाश यादव फौजी, अंजू यादव, महेंद्र सिंह, छोटे सिंह, आनंद कुमार, प्रधान भंवरपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, अजयपाल सिंह, अविनाश, मानपाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed