फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest in police Station against of FIR

मुकदमे के विरोध में थाने में धरना, जमकर हंगामा-नोकझोंक

Fri, 25 Sep 2020 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Protest  in police Station against of FIR
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष पर मुकदमा किए जाने के विरोध में थाने का ‌किया घेराव। - फोटो : CITY OFFICE
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की रार में पुलिस की एंट्री के बाद सत्ताधारी भाजपाई एक बार फिर पुलिस से भिड़ गए। बृहस्पतिवार देर रात भाजपा महानगर कार्यकर्ता व पदाधिकारी थाना देहली गेट का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों पर मुकदमे के विरोध में पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान इंस्पेक्टर से तीखी नोकझोंक हो गई। खबर पर आए सीओ प्रथम व इंस्पेक्टर कोतवाली ने माहौल को सामान्य करते हुए बातचीत कर आश्वासन दिया। तब करीब डेढ़ घंटे बाद भाजपाई वहां से हटे।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष इमरान सैफी व महिला मोर्चां मंडल पदाधिकारी रूबी आसिफ खान आदि पर मोर्चा की पूर्व महामंत्री की ओर से बृहस्पतिवार दोपहर को मुकदमा दर्ज कराया गया है। इस मुकदमे की खबर मिलते ही रात करीब साढ़े आठ बजे भाजपा महानगर मंत्री संजू बजाज, महावीरगंज मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, ब्रजेश कंटक सहित तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित होकर थाने पहुंच गए और मुकदमे के विरोध में थाना परिसर में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस विरोधी नारेबाजी शुरू कर दी। इस दौरान इंस्पेक्टर ने उन्हें यह कहते हुए समझाने का प्रयास किया कि मुकदमा ही तो लिखा है कोई कार्रवाई नहीं हुई तो भाजपाई बिफर गए कि मुकदमे से ज्यादा और क्या करोगे। इसी बीच उन्होंने वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर भाजपाई और उग्र हो गए और इंस्पेक्टर से नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन

खबर पर सीओ प्रथम सुदेश गुप्ता, इंस्पेक्टर कोतवाली रविंद्र सिंह आदि पुलिस बल के साथ पहुंच गए। वहीं खबर पर महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, पूर्व मेयर शकुंतला भारती, महामंत्री मनीष राय आदि तमाम प्रमुख पदाधिकारी भी आ गए। उनके आने पर इंस्पेक्टर के कमरे में बैठकर वार्ता का दौर शुरू हुआ। जहां मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला पर आरोप लगाया कि वह झूठ बोल रही है। खुद लॉटरी का अवैध काम करती है। उसे लेकर उसके तगादेदारों से झगड़ा हुआ है। वहीं उसने रूबी आसिफ को तेजाब से जलाने की धमकी तक दी थी। इन तमाम बातों से बचने के लिए उसने यह आरोप लगाए हैं। बल्कि उस पर उल्टा मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इस पर सीओ की ओर से आश्वासन दिया गया अगर आरोप गलत पाए जाते हैं तो मुकदमा एक्सपंज किया जाएगा और उस पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तब जाकर दस बजे जाकर हंगामा शांत हुआ और भाजपाई वहां से हटे। संजू बजाज के अनुसार सीओ प्रथम ने शुक्रवार का भरोसा दिलाया है। अगर मांग पूरी न हुई तो फिर प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-भाजपा कार्यकर्ताओं के अनुसार मुकदमा गलत लिखवाया गया है। उल्टा उस पर मुकदमा होना चाहिए। जांच में अगर तथ्य सही पाए जाएंगे तो मुकदमा खत्म किया जाएगा और महिला पर मुकदमा लिखा जाएगा। उन्हें शांत कर थाने से वापस भेज दिया गया है।
-सुदेश गुप्ता सीओ प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed