{"_id":"679b2b554f9f2d21ea0aac5f","slug":"protest-in-amu-against-the-death-of-17-people-in-jammu-and-kashmir-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: जम्मू-कश्मीर में 17 लोगों की मौत के एएमयू में विरोध, निकाला कैंडल मार्च, की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: जम्मू-कश्मीर में 17 लोगों की मौत के एएमयू में विरोध, निकाला कैंडल मार्च, की यह मांग
Thu, 30 Jan 2025 01:03 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2025 01:03 PM IST
सार
छात्रों ने कहा कि इन मौतों से वह दुखी हैं। मौतों के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में डर पैदा हो रहा है।
विज्ञापन
बाबे सैयद पर कैंडल मार्च निकालते कश्मीरी छात्र
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के बुधल क्षेत्र में 17 लोगों की रहस्यमयी मौतों के विरोध में एएमयू में पढ़ रहे कश्मीरी छात्रों ने 29 जनवरी को यूनिवर्सिटी के कैंटीन से लेकर बाब-ए-सैयद तक कैंडल मार्च निकाला। छात्रों ने इन मौतों की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
छात्रों ने कहा कि इन मौतों से वह दुखी हैं। मौतों के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जिससे प्रभावित क्षेत्रों में डर पैदा हो रहा है। छात्रों ने चार सूत्री ज्ञापन प्रॉक्टोरियल टीम को सौंपा। ज्ञापन की प्रतिलिपि राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल, कुलपति और प्रॉक्टर को भेजी है। प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली ने कहा कि 17 व्यक्तियों की मौतों की जांच की मांग को लेकर कश्मीरी छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से कैंडल मार्च निकाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन