फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest in Aligarh over Khurja Junction accident

खुर्जा जंक्शन हादसा: कैंटीन संचालक की माैत, अलीगढ़ में परिजनों का किया हंगामा, चौकी इंचार्ज समेत तीन निलंबित

Fri, 12 Jun 2026 03:55 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 12 Jun 2026 03:55 PM IST
सार

जीआरपी सिपाही के लिए पानी मांगने पर पुलिसकर्मियों और अमरदीप में कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर अमरदीप व तीन अन्य से मारपीट भी हुई। इसके बाद अमरदीप रेलवे ट्रैक पर दौड़ा और ट्रेन की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Protest in Aligarh over Khurja Junction accident
रेलवे स्टेशन पर हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

खुर्जा जंक्शन पर बृहस्पतिवार को पानी की बोतल को लेकर हुए विवाद के बाद ट्रेन की चपेट में आकर कैंटीन संचालक अमरदीप की मौत के मामले ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। आक्रोशित परिजन अलीगढ़ जीआरपी थाने पहुंच गए और हंगामा किया। इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए कई लोग रेलवे ट्रैक पर लेट गए।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि जीआरपी कर्मियों के साथ हुए विवाद के बाद अमरदीप ने जान बचाने की कोशिश की, लेकिन घटनाक्रम के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद मामले ने और गंभीर रूप ले लिया।
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से खुर्जा चाैकी इंचार्ज समेत तीन पुलिस कर्मी व एक इलेक्ट्रीशियन समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी रेलवे अनिल कुमार झा ने प्रथमदृष्टया दोषी माने गए चौकी इंचार्ज खुर्जा जंक्शन अरविंद कुमार, सिपाही सचिन कुमार एवं सुनील कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की बोतल पर शुरू हुआ था विवाद

Protest in Aligarh over Khurja Junction accident
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पर लेटे परिजन - फोटो : संवाद

देर रात खुर्जा जंक्शन स्टेशन पर पानी की बोतल को लेकर विवाद हुआ था। स्टेशन पर मौजूद एक खान बाबा नामक व्यक्ति ने जीआरपी सिपाही के लिए कैंटीन संचालक अमरदीप से पानी की बोतल मांगी थी। इसे लेकर कैंटीन संचालक अमरदीप व पुलिसकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अमरदीप, भाई हिमांशु, चाचा नितिन निशात आदि से पुलिस कर्मियों ने मारपीट की। कुछ देर बाद अमरदीप रेलवे ट्रैक की ओर दौड़ा। मौके पर मौजूद लोगों और एक जीआरपी कर्मी ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह ट्रैक पर पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई।

पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप
मृतक अमरदीप के परिजन दिग्विजय, हिमांशु सुरेश, विजय आदि का कहना था कि पुलिसकर्मियों के व्यवहार और मारपीट से आहत होकर अमरदीप ने यह कदम उठाया। घटना के विरोध में शुक्रवार सुबह परिजन अलीगढ़ जीआरपी थाने पहुंचे और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ एफआईआर भी दर्ज करने की मांग करने लगे। इस दौरान थाने पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। किसी तरह रेलवे अधिकारियों ने उन्हें समझाकर ट्रैक से हटाया।

स्टॉल मैनेजर की हत्या का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मृतक के भाई दिग्विजय की तहरीर पर जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर के अनुसार 11 जून की रात स्टॉल पर विवाद के बाद कुछ लोगों ने अमरदीप के साथ मारपीट की। आरोप है कि चौकी इंचार्ज, सिपाही व अन्य व्यक्तियों ने उन्हें चौकी के अंदर व बाहर डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई। सीओ इटावा उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed