फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest For Water

अलीगढ़ः पानी के लिए फूटा गुस्सा, हाथों में लाठी-डंडा लेकर प्रदर्शन

Mon, 26 Jul 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Protest For Water
रामनगर एवं किशोर नगर में पानी की समस्या लेकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : CITY OFFICE
पिछले पांच दिन से पानी की समस्या से परेशान किशोर नगर एवं रामनगर के बाशिंदों ने आईटीआई रोड पुलिस चौकी के सामने जाम कर नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। दो दिन में समस्या का समाधान नहीं होने पर नगर निगम के अधिकारियों को चूड़ी पहनाने की चेतावनी दी है। समस्या के समाधान के लिए पानी का टैंकर भेजा गया है।
विज्ञापन

किशोर नगर एवं राम नगर सहित आसपास के कई मोहल्लों में पांच दिन से जलापूर्ति बाधित है। पाइप लाइन में 15-20 लीकेज की वजह से जलापूर्ति प्रभावित हुई है। आक्रोशित महिलाएं एवं पुरुष बच्चों के साथ लाठी डंडा लेकर किशोरनगर स्थित पानी की टंकी पहुंचे। लोगों की भीड़ देखकर नलकूप ऑपरेटर ताला लगाकर भाग खड़ा हुआ। उसके बाद आक्रोशित लोगों ने आईटीआई रोड पुलिस चौकी के सामने वाहन लगाकर सड़क जाम कर दी और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

थाना बन्नादेवी के एसओ विनोद कुमार ने जाम खुलवाने का प्रयास किया लेकिन लोग नहीं माने। नगर निगम के जल विभाग के जीएम एवं अधिकारी बार-बार फोन के बाद भी मौके पर नहीं पहुंचे। सूचना के बाद एसीएम प्रथम संदीप कौशल पहुंचे और लोगों की बात सुनी। लीकेज को भी देखा। जीएम जल अनवर ख्वाजा ने दो दिन में जलापूर्ति कराने का आश्वासन दिया। उसके बाद लोग शांत हुए। स्थानीय निवासी हिमांशु शर्मा ने कहा कि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नगर निगम के अधिकारियों को महिलाएं चूड़ियां पहनाएंगी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ने पानी के तीन टैंकर भेजे हैं। जरूरत पर और टैंकर मंगवाने का प्रयास किया जा रहा है। जीएम जल अनवर ख्वाजा का कहना है कि एक निजी कंपनी वालों ने पाइपलाइन को डैमेज कर दिया है। उसे ठीक करा दिया गया है। शाम तक पानी की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। अन्य जगहों के लीकेज को भी ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद उपजे हालात से भी लोग नाराज
आईटीआई रोड निवासी युवक की शनिवार को मृत्यु हो गई थी। लोग मृतक के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे थे। बाहर से आए लोगों को भीषण गर्मी में पीने का पानी उपलब्ध कराने में भी परेशानी हुई। इसकी वजह से भी क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed