फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest for drinking water

पानी के लिए अंदर पार्षदों ने, बाहर लोगों ने किया हंगामा

Tue, 06 Jul 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Protest for drinking water
भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर लोगों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। नगर निगम की कार्यकारिणी बैठक में मौजूद सदस्यों/पार्षदों ने और बाहर प्यासे लोगों ने जमकर हंगामा किया। वहीं, पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्ला के साथ पहुंचे लोगों ने महापौर एवं नगर आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए। पला फाटक पर जाम कर स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में पानी की आपूर्ति नहीं होने से शहर के कई इलाकों में लोग परेशान हैं। पूर्व विधायक एवं सपा नेता हाजी जमीरउल्ला के नेतृत्व में अब्बासनगर लड़िया और भुजपुरा के मदीना कॉलोनी मुल्लापाड़ा के लोग नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक के दौरान जवाहर भवन पहुुंच गए और यहां पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी महापौर मो. फुरकान एवं नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कार्यकारिणी की बैठक समाप्त होने के बाद पूर्व विधायक हाजी जमीरउल्ला महापौर एवं नगर आयुक्त से मिले और नागरिकों की समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि 72 घंटे के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की जनता के साथ नगर निगम का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जनता त्रस्त है। 2022 के चुनाव में जनता सांप्रदायिक शक्तियों को गद्दी से उतार देगी। नगर आयुक्त प्रेमरंजन सिंह ने अधिकारियों को संबंधित क्षेत्र का दौरा कर समस्या का समाधान कराने का आदेश दिया है। इस अवसर पर इरशाद, चिन्नू, फरीद, वसीम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

पला फाटक के पास जाम लगाकर प्रदर्शन
अलीगढ़। भीषण गर्मी में पानी को तरस रहे डोरीनगर के निवासियों ने पला फाटक के पास जाम लगाकर प्रदर्शन किया। एसीएम एवं नगर निगम के अधिकारियों द्वारा समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देने के बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पानी की समस्या से परेशान डोरीनगर के निवासी सोमवार को पला फाटक पर जुटे और सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम की सूचना के बाद एसीएम एवं नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया तब जाकर लोग हटे। भवानी सेना की जिला उपाध्यक्ष गीता शर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो एटा रोड जाम करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कांग्रेस के प्रदीप रावत, लोकेश शर्मा, परविंदर सिंह, खड़क सिंह, लज्जा देवी आदि शामिल थे। इसके अतिरिक्त काशीराम नगर में भी लोग पानी की दिक्कत से परेशान हैं। कुछ दिन पहले वहां के निवासी नगर निगम में पहुंचकर प्रदर्शन किया था।

एक दिन पहले हुआ था नलकूप का उद्घाटन
वार्ड नंबर 5 में नया नलकूप लगा है, जिसका उद्घाटन रविवार को विधायक अनिल पाराशर ने किया था। पार्षद संगीता दिवाकर का कहना है कि नए नलकूप में पानी का दबाव अधिक है। शुरू होने के बाद पाइप फटने से डोरीनगर एवं अन्य कुछ क्षेत्रों में दिक्कत हुई है। मंगलवार को निगम कर्मी राठीनगर की पुरानी लाइन से पाइप जोड़ेंगे। उसके बाद समस्याएं खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed