फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Protest Against Privatization

निजीकरण के विरोध में हड़ताल पर रहे बैंककर्मी

Fri, 27 Nov 2020 12:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Protest Against Privatization
रामघाट इस्थित ओरियन्टल बैंक ऑफ कॉमर्स में शटर गिराकर बैंककर्मी हड़ताल पर रहे। - फोटो : CITY OFFICE
निजीकरण समेत अन्य मांगों को लेकर सेंट्रल ट्रेड यूनियन के आह्वान पर आल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले बैंक कर्मचारी बृहस्पतिवार को हड़ताल पर रहे। भारतीय स्टेट बैंक को छोड़कर अन्य सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों की 77 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। विशेष रूप से जिले की अग्रणी केनरा बैंक व सिंडिकेट बैंक में तालाबंदी की स्थिति रही। दोनों बैंकों में करीब 100 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। कर्मचारियों ने केनरा बैंक के सूत मिल, जीटी रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

केनरा बैंक एम्प्लाइज यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप चौहान ने श्रम कानून में हुए बदलाव के बारे में कहा कि यह पूरी तरह से कामगारों के खिलाफ है। बैंक में एनपीए की समस्या बढ़ती जा रही है। वसूली के लिये सरकार द्वारा बैंकों को अधिक आजादी देनी चाहिए। सरकारी संस्थाओं का निजीकरण बंद करना चाहिए। यूनियन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु वार्ष्णेय ने बताया कि बृहस्पतिवार की हड़ताल में सात मांगें रखी गई हैं। इनमें निजीकरण रोकने, एनपीए वसूली, पुरानी पेंशन व्यवस्था की बहाली के साथ-साथ लोन डिफाल्टर पर कड़ी कार्रवाई, आउटसोर्सिंग रोकने एवं नई भर्तियां, सरकारी व सहकारी एवं ग्रामीण बैंकों को मजबूत करना आदि शामिल हैं। यदि सरकार इन मांगों को नहीं मानती है तो भविष्य में बेमियादी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान भूपेंद्र सिन्हा, आरपी सिंह ,एसपी सिंह, अमित पांडेय, सरिता रानी, कुलदीप शर्मा, धीरज, राकेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed